साथ निभाना साथिया: गौरा बनी दुशासन, तो धरम बना मीरा का कृष्ण
टेलीविजन] स्टार-प्लस के शो साथ निभाना साथिया में फ़िलहाल कोई ट्रैक नहीं चल रहा है, पर सीरियल है तो देखना पड़ता है। तो हमने देखा और एक मज़ेदार एंगल मिला तो सोचा कि आपको भी इंटरटेन कर दिया जाए। महाभारत तो सबने देखी है, लेकिन गौरा ने इसे काफी सीरियसली ले लिया है। और वो महाभारत देखकर बन गयी है दुशासन, और कर रही हैं अपनी ही बहु मीरा का चीर-हरण।
[COMEBACK: सबकी फेवरिट जो़ड़ी की वापसी...नो शाहरूख-काजोल!]
बहरहाल, शो में चल रही है गौरा के बदले की कहानी, जो हर हाल में लेना चाहती है कोकिला से अपने भाई कमलेश की मौत का बदला। हालांकि इस बदले की आग में उसने मोदी खानदान को बेहद सताया लेकिन, हर बार उसे हताश ही होना पड़ा।

लेकिन इस बार गौरा ने चली है उसने ऐसी चाल जो कर देगी मीरा को भरी जनता के सामने शर्मशार। आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगें कि गौरा अपने घर में पूजा का आयोजन करेगी।
[टेली कैलेंडर 2016: तस्वीरों में देखियें टेलीविजन की बहुओं का बोल्ड अवतार]
जहां पूजा के दौरान गौरा जान-बूझकर मीरा की साड़ी को चक्की में फंसा देगी, जिससे सभी के सामने उसकी साड़ी खुल जाएगी। लेकिन..... तभी मीरा का रक्षक बनकर पहुँच धरम।
[ये हैं मोहब्बतें: OMG! खुल गया इशिता के 'हॉरर ड्रामा' का राज]
जहां गौरा मीरा को इस हालत में देखकर खुश होगी तो वहीं धरम पहुँच जायेगा मीरा की इज्जत बचाने। हालाँकि मीरा की तरफ धरम का झुकाव देखकर गौरा को झटका जरुर लगने वाला है।लेकिन अब तक धरम अपनी माँ की इस हरकत से अनजान है।
लेकिन धरम का मीरा की ओर ये झुकाव शो में नई लव-स्टोरी की ओर इशारा कर रही है। ह्म्म्मम्म अब ये लव लव स्टोरी शो में क्या ट्विस्ट का तड़का लगाएगी जानने के लिए पढ़ते रहिये hindi.filmibeat.com


Click it and Unblock the Notifications