प्रभास बन गए सलमान, रवीना के लिए नच बलिए 9 सेट पर किया 'जुम्मे की रात' सांग पर डांस
Recommended Video
प्रभास की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'साहो' 30 अगस्त को रिलीज हो रही है। श्रद्धा कपूर के साथ उन्होंने फिल्म के प्रमोशन की तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में प्रभास और श्रद्धा कपूर 'नच बलिए 9' के सेट पर पहुंचे। बता दें कि पहली बार प्रभास अपनी किसी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए हिंदी टीवी शो पर नजर आ रहे हैं।
प्रभास की एंट्री से सेट पर सभी कंटेस्टेंट काफी उत्साहित थे। अली गोनी ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम पर प्रभास के साथ तस्वीर पोस्ट कर इस खुशी को जाहिर किया कि वह बहुत बड़े फैन है।

वैसे तो प्रभास शर्मीलें स्टार बताए जाते हैं। लेकिन नच बलिए 9 के सेट पर अपने इस अंदाज से उन्होंने सभी को चौंका दिया। शो की जज रवीना टंडन के साथ प्रभास ने सलमान खान के लोकप्रिय सांग 'जुम्मे की रात' का सिग्नेचर स्टेप किया। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार प्रभास ने शो में कहा कि वे रवीना टंडन के बहुत बड़े फैन हैं।
इस दौरान मनीष पॅाल ने कहा कि लाखों लड़कियां फिदा हैं प्रभास पर। प्रभास फिदा हैं रवीना पर। बता दें कि सेट से दोनों की कई तस्वीरें सामने आ चुकी है। गौरतलब है कि साहो प्रभास की पहली हिंदी फिल्म है। वह इस फिल्म में एक्शन, थ्रिलर, रोमांस और रोमांस का जबरदस्त तड़का लगाने के लिए तैयार हैं।
यहां देखिए एक और लिंक..


Click it and Unblock the Notifications











