Circus की रिलीज के बाद साल 2023 में Ranveer singh करेंगे बड़ा काम, खुद किया खुलासा !

Sa Re Ga Ma Pa Show:रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म सर्कस का प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। जी टीवी के शो सारेगामापा के दौरान रणवीर सिंह ने बताया कि कैसे वह जल्द ही गायक बनने की तैयारी कर रहे हैं। इस शो के टॉप 10 कंटेंस्टेंट्स अपने शानदार टैलेंट के चलते घर-घर में जाने-पहचाने नाम बन गए हैं।
इस वीकेंड यह सारे सिंगर रणवीर सिंह के लिए प्रेरणा बनते हुए दिखाई देंगे। इस वीकेंड दर्शकों को एक बढ़िया वक्त गुजारने का मौका मिलेगा, जहां बॉलीवुड सितारे रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े और वरुण शर्मा पॉपुलर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ एक स्पेशल एपिसोड में नजर आएंगे।
एपिसोड के दौरान जहां सभी कंटेस्टेंट्स जोरदार परफॉर्मेंस देंगे, वहीं रणवीर सिंह का एक चौंकाने वाला खुलासा सुनकर सभी हैरान रह जाएंगे। रणवीर सिंह अपनी रैपिंग स्किल्स के लिए जाने जाते हैं, लेकिन शायद हम ये नहीं जानते कि वो अपने स्कूल के दिनों में एक म्यूज़िक बैंड का हिस्सा थे। इस शो के टैलेंटेड बच्चों को सुनने के बाद रणवीर सिंह ने बताया कि अब वो सिंगिंग में भी हाथ आजमाने की कोशिश करेंगे।
जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने!रणवीर सिंह ने कहा है कि आज इस शो में आकर मुझे इतनी प्रेरणा मिली है कि मैंने अपने सिंगिंग करियर पर काम करने का फैसला कर लिया है और मैं किसी दिन एक खूबसूरत गाना गाना चाहता हूं।"वैसे, हमें भी जल्द ही रणवीर का गाना सुनने का इंतजार है! है कि नहीं? आपको बता दें कि इश महीने क्रिसमस के मौके पर रणवीर सिंह की सर्कस रिलीज हो रही है। सिंबा के बाद रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह एक साथ इस फिल्म के जरिए वापस आ रहे हैं। यह मसाला से भरी मल्टी कलाकार फिल्म है। फैंस को यह फिल्म देखकर गोलमाल सीरीज की फिल्मों की जरूर याद आएगी। गोलमाल फिल्म के कई कलाकार सर्कस का हिस्सा हैं।


Click it and Unblock the Notifications