Kajol के लिए Ajay Devgn बनाते हैं स्पेशल डिश, क्यों बंद कर देते हैं किचन का दरवाजा!

Ajay Devgn- Kajol: जी टीवी का शो सा रे गा मा पा अपने एक नए पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है। इस बार गेस्ट के तौर पर 30 इयर्स ऑफ काजोल' नाम के एक स्पेशल एपिसोड में एक्ट्रेस काजोल गेस्ट बनकर पहुंचेंगी।इस शो में जहां टॉप 12 कंटेंस्टेंट्स अपनी शानदार सिंगिंग से सबका मन मोह रहे हैं, वहीं इस वीकेंड दर्शकों को एक शानदार सौगात मिलने वाली है जहां काजोल अपने पति अजय देवगन और किचन के खाने का राज खोलती हुई नजर आयेंगी।
शूटिंग के दौरान स्पेशल गेस्ट काजोल ने अपने पति अजय देवगन को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया। असल में उन्होंने बताया कि दर्शकों ने अजय को पर्दे पर अलग-अलग किरदार निभाते देखा है, लेकिन असल ज़िंदगी में वो एक प्यारे पति हैं, जो बड़ा लज़ीज़ खाना बनाते हैं! काजोल ने इससे जुड़ा एक किस्सा साझा किया।
जब भारती ने काजोल से अजय की कुकिंग स्किल्स और अजय के द्वारा बनाई जाने वाली उनकी फेवरेट डिश के बारे में जानना चाहा, तो काजोल ने बताया, ''भले ही आपको इस बात पर यकीन ना हो, लेकिन अजय को कुकिंग करना बहुत अच्छा लगता है। हम अक्सर कहते हैं कुछ लोगों के हाथों में स्वाद होता है। अजय ऐसे ही कुक हैं, जो कोई भी डिश बनाते हैं और वो बड़ी लजीज बन जाती है। अजय कुकिंग का बहुत मजा लेते हैं और जब भी वो कुकिंग करते हैं, तो किचन का दरवाजा बंद कर लेते हैं। यहां तक कि कुकिंग करते समय वो न तो उसकी रेसिपी बताते हैं और ना ही यह बताते हैं कि वो क्या बना रहे हैं।
वो अक्सर मेरे लिए बढ़िया खिचड़ी बनाते हैं और यही उनकी खासियत है।''जहां '30 इयर्स ऑफ काजोल'स्पेशल एपिसोड के दौरान इन परफॉर्मेंस ने सभी जजों और स्पेशल गेस्ट्स को चौंका दिया, वहीं आप भी थोड़ा इंतजार कीजिए और इन कंटेस्टेंट्स की जोरदार परफॉर्मेंस देखने के लिए तैयार हो जाइए।


Click it and Unblock the Notifications
