लाइव शो में भड़के Jeetendra, आखिर क्यों Bharti Singh ने हाथ जोड़कर मांगी माफी?

Sa Re Ga Ma Pa lil Champs

Sa Re Ga Ma Pa lil Champs:जी टीवी के शो सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स में बॅालीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र और भारती सिंह के बीच टेशन भरा माहौल देखने को मिला। जहां पर भारती सिंह की इस हरकत पर जितेंद्र उनसे नेशनल टीवी पर नाराज होते हुए दिखाई देते हैं। इस दौरान गोविंदा भी वहीं पर मौजूद रहते हैं। इंटरनेट पर दोनों का यह वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीकेंड बॅालीवुड के दो डांसिंग सुपरस्टार जितेंद्र और गोविंदा एक साथ इस शो का हिस्सा बनेंगे। स्टेज पर आने के साथ ही भारती सिंह ने जितेंद्र का नाम लेकर एक ऐसी गलती कर दी, जिससे एक्टर बुरी तरह भड़क गए। भारती को खुद की गलती का अहसास भी होता है। पहली बार ऐसा हुआ कि भारती सिंह की बोलती ही बंद हो जाती है।

सारेगामापा लिटिल चैंप्स का प्रोमो जीटीवी ने शेयर किया है। इस प्रोमो में जितेंद्र नाराज होते हुए दिखाई दे रहे हैं। भारती सिंह के साथ स्टेज पर बात करते हुए जितेंद्र यह कहते हैं कि मेरे और गोविंदा में से सीनियर कौन है? जितेंद्र आगे बोलते हैं कि मैं सीनियर हूं। गोविंदा जूनियर है। फिर भारती आपने पहले गोविंदा का नाम क्यों लिया।

इसके बाद भारती का चेहरा पूरा उतर जाता है और वह जितेंद्र के सामने हाथ जोड़ने लगती हैं। भारती सिंह और जितेंद्र के बीच गोविंदा बीच में खड़े होकर मुस्कुराते हैं। हालांकि यह प्रोमो पूरा नहीं बल्कि आधा शेयर किया गया है। फैंस कमेंट में इस बात की उम्मीद कर रहे हैं कि शायद भारती सिंह के साथ जितेंद्र और गोविंदा मिलकर कोई मजाक कर रहे हैं। क्या सच में ऐसा हो रहा है, यह तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा। कई ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने इस प्रोमो को देखने के बाद इस शो को लिए पब्लिसिटी स्टंट बताया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X