इतने सालों बाद Jeetendra ने खोला Sridevi का बड़ा राज- मुझे 7 बार रिहर्सल करनी होती थी

ज़ी टीवी अपने सारेगामापा लिटिल चैंप्स के 9वें सीज़न में इस वीकेंड दर्शकों को एक सरप्राइज़ मिलने वाला है, जहां बॉलीवुड सुपरस्टार्स - गोविंदा और जीतेंद्र एक स्पेशल एपिसोड की शोभा बढ़ाएंगे, जिसका नाम है 'द डांसिंग हीरोज़' । जहां इस हफ्ते सभी कंटेस्टेंट्स एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस पेश करेंगे, वहीं 'ताकी ओ ताकी' और 'ओ लाल दुपट्टे' वाली जैसे गानों पर कंटेस्टेंट्स रफा और प्रज्योत की परफॉर्मेंस सबका दिल छू जाएगी। इस परफॉर्मेंस से प्रेरित होकर जीतेंद्र भी फिल्म 'हिम्मतवाला' में अपनी को-स्टार स्वर्गीय श्रीदेवी के बारे में एक दिलचस्प खुलासा करेंगे।
जीतेंद्र बताते हैं, ''श्रीदेवी एक बढ़िया आर्टिस्ट थीं। मुझे याद है, जब भी हम उनके साथ रिहर्सल करते थे, तो वो सारे स्टेप्स तुरंत सीख जाती थीं। दूसरी ओर, मुझे 6-7 बार रिहर्सल करनी पड़ती थी। मैं उनके लिए चीजें आसान बनाने के लिए उनसे कहता था कि मैं कोरियोग्राफर के साथ प्रैक्टिस कर लूंगा, लेकिन वो इतनी विनम्र और शालीन थीं कि मेरे स्टेप्स सही करने के लिए मुझे जितनी बार जरूरत होती थी, वो उतनी बार मेरे साथ प्रैक्टिस करने के लिए तैयार रहती थीं।
वो इस तरह की इज्जत देती थीं।"इस वीकेंड जहां जीतेंद्र ये दिलचस्प किस्सा सुनाएंगे, वहीं कुछ और मजेदार किस्से और टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस आपका इंतजार कर रहे हैं।ऐसे ही कुछ शानदार किस्से और यंग सिंगिंग टैलेंट की जोरदार परफॉर्मेंस का मजा लेने के लिए देखते रहिए सारेगामापा लिटिल चैंप्स पर।
इसके साथ वह भारती सिंह और गोविंदा के साथ एक मजाक भी करते हुए नजर आयेंगे। जिसका प्रोमो वीडियो हाल ही में चैनल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। बता दें कि शो को शंकर महादेवन, अनु मलिक और नीति मोहन युवा गायन प्रतिभाओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं और होस्ट के रूप में भारती सिंह सबका मनोरंजन करती नजर आ रही हैं। भारती की कॅामेडी से शो में तड़का लगते हुए दिखाई देता है।


Click it and Unblock the Notifications











