Dhamaka:सलमान खान की एंट्री..2 ब्लाॅकबस्टर..नंबर 1 की रेस से बाहर..
टीआरपी रेटिंग में आए इस धमाकेदार बदलाव की वजह असल में और कोई नहीं बल्कि सलमान खान हैं। यहां देखिए एक खास रिपोर्ट..
इस वीक की टीआरपी रेटिंग ने सभी डेली शो की हालत खराब कर दी है। इसकी वजह और कोई नहीं है बल्कि सलमान खान हैं। जी हां। सलमान खान इन दिनों अपने बहुप्रतिक्षित फिल्म ट्यूबलाइट का प्रमोशन कर रहे हैं।
इसी प्रमोशन के चलते वह सा रे गा मा पा लिटिल चैम्पस के मंच पर भी पहुंचे थे। सलमान खान स्पेशल एपिसोड के साथ जून 3 को इस शो का प्रसारण किया गया था।

वीक 23 की टीआरपी रेटिंग के हिसाब से 2 से 8 जून के बीच की टीवी शो की रेटिंग में सलमान खान ने सा रे गा मा पा लिटिल चैम्पस को नंबर वन पर ला दिया है। सा रे गा मा पा लिटिल चैम्पस को 5782 की रेटिंग मिली है।
कपिल शो की ऐसी हालत..भारत-पाक बड़ी वजह..होश उड़ जायेंगे
यानी कि सलमान खान के धमाल ने इस शो को टीआरपी की रेस में 4 नंबर से सीधे 1 नंबर पर लाकर पहुंचा दिया। वैसे आपको बता दें कि यू ट्यूब पर सलमान खान स्पेशल एपिसोड को 1,62,972 बार देखा गया है।
यहां तक कि इस एपिसोड के कई एडिट पार्ट को भी 1 लाख सेे अधिक बार देखा गया है।गौरतलब है कि इस वीक सलमान सोनी टीवी पर ट्यूबलाइट स्पेशल एपिसोड में नजर आने वाले हैं।
बहरहाल,चलिए जानते हैं कि इस वीक इश्कबाज,ये रिश्ता क्या कहलाता है और ये हैं मोहब्बतें का टीआरपी हाल कैसा रहा।


Click it and Unblock the Notifications












