..................... Ruslaan Mumtaz who got stuck in Manali due to heavy rains reached Mumbai safely - Hindi Filmibeat

तेज बारिश की वजह से मनाली में फंसने वाले अभिनेता सुरक्षित पहुंचे मुंबई, फैंस के साथ शेयर की जानकारी

Ruslaan Mumtaz

Ruslaan Mumtaz Video: टेलीविजन एक्टर रुस्लान मुमताज पिछलें कुछ दिनों में मनाली में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से फंस गए थे। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद वीडियो शेयर करके दी थी, फैंस इसके बाद काफी परेशान हो गए थे। अब अभिनेता सुरक्षित अपने घर मुंबई पहुंच गए हैं, इसको लेकर अभिनेता ने खुद की सोशल मीडिय पर अपडेट शेयर किया है।

दरअसल बात ऐसी है कि, टीवी एक्टर रुस्लान मुमताज ने हाल ही में अपना अपडेट दिया है और बताया है कि वह मनाली से मुंबई के लिए सुरक्षित निकल गए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा की है।

गौरतलब है कि, पिछले कुछ दिनों से रुस्लान मुमताज भारी बारिश और बाढ़ के बीच हिमाचल प्रदेश के मनाली में फंसे हुए थे। एक्टर लगातार सोशल मीडिया पर अपना अपडेट दे रहे थे। अब एक्टर वहां से सुरक्षित वापस मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं।

एक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, मेरी जान बख्शने के लिए धन्यवाद। दूसरे वीडियो पर उन्होंने लिखा- बाय बाय, दोबारा मिलेंगे। जब आपका मूड अच्छा होगा। इसी के साथ उन्होंने फ्लाइट की टिकट दिखाते हुए लिखा- बस प्रार्थना, कीजिए कि मुंबई पहुंच जाऊं। गुड बाय मनाली।

कुछ दिनों पहले एक्टर मनाली का वीडियो शेयर किया था। उन्होंने कहा था, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं मनाली में फंस जाऊंगा। जहां कोई नेटवर्क नहीं है, घर वापस जाने का कोई रास्ता नहीं है। सड़कें ब्लॉक हैं जिस कारण मैं शूट भी नहीं कर पा रहा हूं। मैंने सामने से एक सुंदर जगह को भयानक होते देखा है। मुझे बिल्कुल समझ नहीं आ रहा है कि इसे देखकर मुझे खुश होना चाहिए या दुखी, बहुत ही सुंदर जगह में कठिन समय'। मुझे ये भी नहीं पता कि मुझे खुश होना चाहिए, दुखी होना चाहिए, आभारी होना चाहिए, कृतज्ञ होना चाहिए।

आगे अपडेट देते हुए उन्होंने बताया था, 'बारिश रुक गई है। मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं होटल में हूं। मैं ठीक हूं। हम जल्द ही मुंबई पहुंच जाएंगे। खैर इस वक्त तो भारी बारिश की वजह से कई जगहों की हालत खराब हो चुकी हैं, और कई सारे लोग इसकी वजह से परेशान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X