साची की खूबसूरती के आगे डीवी नतमस्तक
लोगों को साची औऱ डीवी की लवलाइफ के बारे में जानने की बेसब्री है तो वहीं दूसरी ओर शो के हीरो डीवी उर्फ रुसलान मुमताज ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
इस बारे में बात करते हुए रुसलान मुमताज ने कहा कि उन्हें पर्दे पर उम्रदराज महिला से रोमांस लड़ाने में कोई दिक्कत नहीं है। रविवार को यहां कार्यक्रम के सेट पर उन्होंने कहा, "अब तक मैंने केवल रोमांटिक फिल्में की हैं। यहां तक कि जो विज्ञापन किए उनमें भी रोमांस था, इसलिए मेरे लिए यह नया नहीं है। फर्क सिर्फ यह है कि अब जिस अभिनेत्री संग काम कर रहा हूं, वह मुझसे बड़ी हैं।"
उन्होंने कहा, "लेकिन यह अंतर भी सिर्फ आपको दिखाने के लिए है। बतौर एक अभिनेता मुझे यह चीज परेशान नहीं करती। संगीता जी बेहद खूबसूरत हैं, इसलिए मुझे ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती।"
गौरतलब है कि रोमांटिक फिल्म 'एमपी3-मेरा पहला पहला प्यार' से अपना करियर शुरू करने वाले रुसलान मुमताज अभिनेत्री अंजना मुमताज के बेटे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












