..................... Rupali Ganguly's cryptic post amid rumors of quarrel with Sudhanshu Pandey, Anupama Show update! - Hindi Filmibeat

सुधांशु पांडे से झगड़े की अफवाहों के बीच रुपाली गांगुली का गुप्त पोस्ट, लिखा 'अगर कोई आपके लिए बुरा..'

rupali ganguly sudhanshu pandey anupama

Rupali Ganguly Cryptic Post- कुछ दिन पहले दर्शको को एक झटका तब लगा था जब अचानक अभिनेका सुधांशु पांडे ने अनुपमा सीरियल से बाहर होने का ऐलान किया था। ऐसी खबरें हैं कि टाइटल किरदार निभाने वालीं रूपाली गांगुली से उनकी कहासुनी हो गई है।

हालांकि इसको लेकर किसी तरह की पक्की जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इंस्टाग्राम पर रुपाली ने अब एक पोस्ट करते हुए चर्चा शुरु कर दी है। उन्होने एक गुप्त पोस्ट साझा किया है। स्टोरी में रुपाली ने 'बुरे' लोगों के बारे में कुछ लिखा है जो कि वायरल है।

उन्होने लिखा, "अगर कोई आपके प्रति बुरा है, तो पहले प्यार का प्रयास करें। यदि वह काम नहीं करता, तो करुणा। यदि वह काम नहीं करता है, तो दूरी बना लें।'' अब इस स्टोरी को सुधांशु पांडे से जोड़कर देखा जा रहा है।

पहले भी आ चुकी हैं लड़ाई की खबरें

साल 2022 के दौरान भी दोनों को लेकर ऐसी खबरें आईं थीं कि सबकुछ अच्छा नहीं है। अनबन हुई थी लेकिन बाद में सबकुछ सही हो गया था। पता चला था कि किसी कारण से अभिनेताओं के बीच बातचीत नहीं हो रही थी। हालांकि, बाद में न्यूज18 शोशा से एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सुधांशु ने ऐसी खबरों को खारिज कर दिया। लेकिन अब अचानक शो से निकलने को लेकर लोग हैरान हैं और जानना चाहते हैं कि उन्होने अचानक ये फैसला क्यों लिया।

अक्सर झगड़ों की आती हैं खबरें

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री को लेकर मशहूर है कि दो कलाकारों की अनबन की खबरें आती रहती हैं। इस वक्त जो अनुपमा को लेकर सुधांशु पांडे और रूपाली गांगुली खबरों में हैं। अनुपमा एक बेहद चर्चित शो है जिसको रुपाली गांगुली लीड रोल के साथ करती हैँ। लेकिन सुधांशु ने अचानक शो क्यों छोड़ा इसको लेकर चर्चा है और जल्द ही खुलासा होने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X