राजनीति में आते ही एक्टिंग को अलविदा कहेंगी ‘अनुपमा’? बोलीं- ये शो मेरे लिए बच्चे...

Anupamaa Aka Rupali Ganguli Joins BJP: टीवी की टॉप अभिनेत्री बन चुकी रूपाली गांगुली इन दिनों काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल वह अब अपने सीरियल 'अनुपमा' के लिए नहीं बल्कि राजनीति में कदम रखने को लेकर सुर्खियों का विषय बनी हुई है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उन्होंने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है और दिल्ली के हेड क्वार्टर में बीजेपी पार्टी की सदस्यता ली है।
लेकिन अब रूपाली गांगुली के फैंस के मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिरकार बीजेपी ज्वाइन करने के बाद क्या वह एक्टिंग को अलविदा कह देंगी। सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि बीजेपी ज्वाइन करने के बाद भी रूपाली गांगुली 'अनुपमा' शो में काम करने वाली है। वह एक्टिंग पर भी पूरा ध्यान देंगी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि "रूपाली गांगुली के लिए 'अनुपमा' सीरियल उनके बच्चे जैसा है और वह कभी भी उस शो को छोड़ना नहीं चाहती हैं।" बताया गया है कि रूपाली हमेशा से ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को मैनेज करती रही है। राजनीति में आने के बाद भी वह अपने करियर और घर का वैसे ही ध्यान रखेंगी।
सूत्रों का कहना है कि राजनीति में कदम रखने के बावजूद भी रूपाली गांगुली इस तरीके से एक्टिंग करियर पर फोकस करने वाली है जैसे कि अब तक करती रही हैं। किसी के अलावा रूपाली गांगुली ने अनुपमा सीरियल से पहले बिग बॉस सीजन 1, परवरिश और साराभाई वर्सेस साराभाई जैसे हिट शोज में काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications