रुपाली गांगुली ने एयरपोर्ट पर छुए पति के पैर, लोग बोले- 'ड्रामापंती करने की क्या जरूरत है'

अनुपमा फेम रुपाली गांगुली अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ ही जाती हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो सीधे एयरपोर्ट से वायरल हो रहा है। ये वीडियो इतना शानदार है कि आपको शायद यकीन नहीं होगा।
जी हां, इस दौरान रुपाली गांगुली अपने पति और बच्ची के साथ हैं। उनके पति कहीं जा रहे हैं और उनको अलविदा कहने से पहले रुपाली ने उनके पैर छुए। इसके बाद उनके पति ने सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया।
जब वो निकल गए तब रुपाली गांगुली ने मीडिया के लिए पोज दिए। इस वीडियो को Viral Bhayani ने साझा किया है। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग हैरान हैं और काफी मजेदार कमेंट्स सामने आ रहे हैं।
क्यो बोले लोग?
एक ने लिखा है, ''सफ़लता की चाबी पति का आशीर्वाद??? टैलेंट गया भाड़ में??'' एक ने लिखा, ''वास्तव में इसकी आवश्यकता नहीं है और इसमें ऐसा कुछ भी नहीं है जिसका हमें महिमामंडन करना चाहिए!'' एक ने लिखा, ''क्या कोई पति कभी किसी महिला के पैर छूता है? यदि ऐसा होता है तो क्या आप इसका महिमामंडन करेंगे ????'' एक ने लिखा, ''एयरपोर्ट पर ये ड्रामापंती करने के लिए क्या जरूरी है? अगर तुमको अपने साथी का सम्मान है तो वह दोनों को होना चाहिए और निजी स्थान कैमरे के लिए नहीं है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
मंहगी एक्ट्रेस हैं रुपाली
एक्टिंग की दुनिया में भी रुपाली गांगुली का अच्छा खासा नाम है। वो टीवी जगत की सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाली एक्ट्रेस हैं। रुपाली गांगुली को इस शो में पहले 1.5 लाख रुपए प्रति एपिसोड का मेहनताना मिला करता था लेकिन इस शो की भारी सफलता के बाद एक्ट्रेस ने अपना मेहनताना 1.5 से दोगुना बढ़ाकर तीन लाख रुपए प्रति एपिसोड कर लिया है। इसी के साथ वो सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications