रुपाली से लेकर कपिल अपने शो के एक एपिसोड के लिए करते हैं लाखों में चार्ज, बॉलीवुड स्टार्स से भी ज़्यादा है कमाई

टेलीविजन इंडस्ट्री काफी ज्यादा बड़ी हो चुकी है और यहां पर ऐसे सितारे भी मौजूद हैं जो कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार्स से भी ज्यादा कमाई कर रहे हैं. इतना ही नहीं कुछ टीवी के सितारे तो ऐसे भी हैं जो कि हर एक एपिसोड के लिए लाखों रुपए का चार्ज करते हैं. इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही छोटे पर्दे के सितारों के बारे में बताने वाले हैं जो कि टेलीविजन के हाईएस्ट पैड एक्टर और एक्ट्रेसेस में शुमार हैं.
रूपाली गांगुली
रूपाली गांगुली इन दिनों अनुपमा सीरियल में नजर आ रही है और आपको बता दें कि वह टेलीविजन के हाईएस्ट पैड एक्ट्रेस बन चुकी है. कुछ खबरों की मानें तो आपको बता दें कि वह एक एपिसोड के लिए 1.5 से 3 लाख का चार्ज लेती हैं.
तेजस्वी प्रकाश
तेजस्वी प्रकाश अपनी खूबसूरती और चुलबुलेपन की वजह से काफी पसंद की जाती हैं. इतना ही नहीं आपको बता दें कि बिग बॉस सीजन 15 की वह विनर भी रह चुकी हैं. लेकिन नागिन 6 में उन्होंने नागिन का किरदार निभाकर काफी पॉपुलैरिटी हासिल की. लेकिन वह अपने 1 एपिसोड का 2 लाख चार्ज लेती हैं.
हिना खान
हिना खान नागिन 5 में भी नजर आ चुकी है और आपको बता दें कि उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में अक्षरा का किरदार निभा कर काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल की है. कुछ खबरों की मानें तो वह अपने टीवी शो के एक एपिसोड के लिए 2 लाख का चार्ज लेती है.
आयशा सिंह
आयशा सिंह ने गुम है किसी के प्यार में सीरियल में सई का किरदार निभा कर काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल की है और अब उन्होंने इस शो को छोड़ दिया है. लेकिन आपको बता दें कि एक्ट्रेस हर एक एपिसोड के लिए ₹80000 का चार्ज लेती थी.
जेनिफर विंगेट
जेनिफर विंगेट हमेशा से ही अपनी खूबसूरती और एक्टिंग को लेकर सुर्खियों में रही हैं. उन्हें सरस्वतीचंद्र और बेपनाह जैसे कई सारे सीरियल्स में देखा गया है. इतना ही नहीं आपको बता दें कि कुछ खबरों के अनुसार वह अपने शो के एक एपिसोड के लिए 1.5 लाख रुपए का चार्ज लेती हैं.
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा अपने शो 'द कपिल शर्मा' को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने रहते हैं. इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह अपने इस शो के हर एक एपिसोड के लिए 50 लाख रुपए का चार्ज लेते हैं.


Click it and Unblock the Notifications