पिता हुए कंगाल तो पाई-पाई की मोहताज हुई ये हसीना, 50 रुपए के लिए चलती थी 15 किलोमीटर पैदल

Rupali Ganguli Struggle Story: रूपाली गांगुली टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री बन चुकी है और आपको बता दें कि वह बचपन से ही एक्टिंग इंडस्ट्री में एक्टिव रही है। उनको 'मोनिशा' के किरदार से काफी पसंद किया गया और अब वह 'अनुपमा' बनाकर पूरे टेलीविजन पर राज कर रही है। घर-घर में वह अपनी एक खास पहचान बना चुकी हैं।
लेकिन अब आपको बता दें कि रूपाली गांगुली ने टीवी इंडस्ट्री में राज करने के बाद अब राजनीति में कदम रख लिया है। एक्टिंग से राजनीति तक का यह सफर काफी बेहतरीन रहा। उन्होंने हर एक पड़ाव को पार करके यहां तक की मंजिल को पाया है। आज हम आपको उनके स्ट्रगल के दिनों के बारे में बताने वाले हैं।
रूपाली गांगुली आज भले ही टीवी की उम्दा अभिनेत्री बन चुकी है और करोड़ों की संपत्ति की मालकिन है। लेकिन एक वक्त था जब वह पाई-पाई की मोहताज हो गई थी। यहां तक कि वह पैसे बचाने के लिए 15 किलोमीटर चलकर पृथ्वी थिएटर जाया करती थी। उनके पिता अनिल गांगुली की सारी फिल्में भी फ्लॉप हो गई थी।
अनिल गांगुली की फ्लॉप फिल्मों के बाद उनके परिवार कंगाली से जूझने लगा। रूपाली गांगुली के पिता ने घर और गहनों को गिरवी रखकर फिल्में बनाई। जिसके चलते वह कहीं के नहीं रहे। हालांकि उनके पिता को एक बार फिल्म कोरा कागज और तपस्या के लिए नेशनल अवार्ड भी मिला था। उन्होंने तृष्णा और आंचल जैसी फिल्में भी बनाई थी।
रूपाली गांगुली तंगी के दिनों में थिएटर में प्ले करने जाया करती थी और 50 रुपए कमा लेती थी। ई-टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि वह वेट्रेस तक की नौकरी कर चुकी है। रूपाली गांगुली ने दो आंखें बारह हाथ, लड़की भोली भाली सवेरे वाली गाड़ी और बहार आने तक जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।
हालांकि रूपाली गांगुली फिल्मों से नाम नहीं बन पाई और फिर उन्होंने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया। लेकिन उनकी किस्मत एक बार फिर से उन्हें एक्टिंग में ले आई और एक ऐड के जरिए उन्हें टीवी शो सुकन्या, संजीवनी और भाभी मिल गए थे। इसके बाद उनका 'साराभाई वर्सेस साराभाई' में भी देखा गया और उन्हें काफी पसंद भी किया गया।
लेकिन जब रूपाली गांगुली के यह शो बंद हो गए तो उन्हें फिर से काम मिलना भी बंद हो गया था। वह ब्रेक पर चली गई और राजन शाही के शो 'अनुपमा' से एक बार फिर उन्होंने कमबैक किया। आज के वक्त में उनका शो टीआरपी लिस्ट में हमेशा टॉप पर रहता है। रूपाली अपने हर एक एपिसोड के लिए 3 लाख का चार्ज लेती है।


Click it and Unblock the Notifications