Anupamaa: रेप के दर्दनाक एपिसोड के बाद मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला, रुपाली गांगुली ने दिया ये रिएक्शन

Anupamaa

Anupamaa :रुपाली गांगुली के शो 'अनुपमा' के लेटेस्ट एपिसोड में रेप पीड़िता को लेकर कहानी आगे बढ़ रही है। अनुपमा हर मुमकिन कोशिश कर रही है रेप पीड़िता को बचाने के लिए। जबकि उसे और उसके परिवार को अपराधियों से धमकियां मिल रही हैं, अनुपमा एक पावरफुल महिला होने के नाते अपने इरादों पर टीकी रहती हैं और पीड़िता का खुले दिल से स्वागत करती हैं। शो में आए इस गंभीर मामले को लेकर रुपाली गांगुली का कहना है कि बहुत गर्व महसूस होता है कि मैं एक ऐसे शो का हिस्सा हूं जो उन मुद्दों को उठाता है जिनके बारे में लोग बात करने से कतराते हैं। लोग तरह-तरह के विषयों को छिपा कर रखना चाहते हैं और उन्हें भूल जाना चाहते हैं।

मुझे खुशी है कि हम ऐसे मुद्दे उठा रहे हैं जिन्हें सामने लाने की जरूरत है। मेरे निर्माता में इस तरह का विषय चुनने की हिम्मत है। मुझे इस बात का गर्व है कि स्टार प्लस ने इसका समर्थन किया और इस विषय पर प्रकाश डालने में मदद की। इसका मकसद लोगों को उनके कम्फर्ट जोन से बाहर लाने और कहने का था कि 'अरे, यह हुआ। और अनुपमा के माध्यम से कहने से बेहतर और क्या हो सकता है?उन्होंने आगे कहा कि इस विषय को लाने के पीछे का विचार यह था कि इस तरह की चीजें सालों से हो रही हैं, लेकिन अभी भी इस तरह की चीजों के बारे में बात करना हमारे करेंट प्ल़ॉट के साथ वर्जित माना जाता है।

हम चाहते हैं कि लोग ऐसी चीजों के बारे में बात करने में सहज हों। गौरतलब है कि अनुपमा की इस स्टोरीलाइन के पीछे का मकसद सिर्फ लोगों को इस तरह के दुर्व्यवहार के बारे में बोलने के लिए प्रोत्साहित करना था। मेकर्स #BaatKaro और #BaatKarneDo के कैंपेन टैगलाइन के साथ आगे आए हैं, जिससे भारतीय परिवारों के लिए इन मुद्दों पर बात करने के लिए जगह ढूंढना आसान हो जाएगा।कह सकते है, अनुपमा की ये नई पहला वाकई लोगों के लिए अवाज बनेगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X