Anupamaa Update: तो क्या इस नए शो की वजह से समर को अचानक उतारा मौत के घाट? सामने आया बड़ा कारण

Anupamaa Update: टीवी शो 'अनुपमा' में इन दिनों दिल को झकझोर देने वाला सीन चल रहा है। अनुपमा का प्यारा बेटा समर अब इस दुनिया में नहीं रहा और ये सदमा अनुपमा बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। समर की इस अचानक मौत ने फैंस को भी हैरान कर दिया है। लेकिन क्या आप समर की मौत का असली कारण जानते हैं?
समर का रोल निभाने वाले सागर पारेख का अचानक यूं शो छोड़ देना लोगों को रास नहीं आ रहा है लेकिन सूत्रों की मानें तो समर जल्द ही रिएलिटी शो में नजर आ सकते हैं। जी हां, सागर को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वो जल्द ही 'बिग बॉस 17' का हिस्सा बन सकते हैं।
इंटरनेट पर इस वक्त कई मशहूर हस्तियों के नाम घूम रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट, कंवर ढिल्लन, शैलेश लोढ़ा, जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल, दिव्यांका त्रिपाठी दहिया, मोनिका भदोरिया, मनीषा रानी, पूजा भट्ट, सुमेध मुदगलकर, मल्लिका सिंह, अर्जित तनेजा, संदीप सिकंद , जय सोनी और अन्य को बिग बॉस 17 के लिए संपर्क किया गया है।
अब एक नया नाम सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूपाली गांगुली का शो अनुपमा का एक कलाकार इस रिएलिटी शो में शामिल हो रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं सागर पारेख उर्फ समर की। IWMBuzz की रिपोर्ट के अनुसार, सागर इस समय चर्चा का विषय हैं और इसलिए बिग बॉस 17 के निर्माताओं ने उनसे संपर्क किया है।
सूत्र ने शेयर किया, "सागर को बिग बॉस 17 के लिए संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है। यह सच है कि युवा एक्टर जो अभी शो अनुपमा से बाहर हुआ है, बिग बॉस 17 के लिए बातचीत कर रहा है।" हालांकि, सागर ने बिग बॉस 17 के बारे में कुछ भी साझा नहीं किया है। हाल ही में रूपाली गांगुली ने अपने आखिरी सीन के बाद सागर के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट साझा किया। उन्होंने आखिरी दृश्य में उनके प्रदर्शन के लिए उनकी प्रशंसा की और बताया कि इस तरह के दृश्य करना भावनात्मक रूप से कितना थका देने वाला होता है।


Click it and Unblock the Notifications