Anupamaa Written Update: डिंपी की मां को बेइज्जत करेगी बा, मालती देवी देगी अनुपमा को नई जिम्मेदारी

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि डिंपी की शादी में उसकी मां चोरी-छिपे आती है और फिर खुलासा होने के बाद वो डिंपी और उसकी मां को यूं इमोशनल देखकर सबकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। लेकिन बा डिंपी की मां को काफी खरी-खोटी सुनाती है।
अनुपमा का एहसान मानेगी डिंपी की मां
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि डिंपी की मां अनुपमा को कहेगी कि जो उसने डिंपी के लिए किया, वो उसका एहसान कभी नहीं भूलेगी। वो कहेगी कि उसने दूसरे की बेटी को अपना माना और अब उसकी शादी भी करवा रही है। वो मरते दम तक अनुपमा का एहसान नहीं भूलेगी। डिंपी की मां डिंपी को कहेगी कि वो अपने ससुरालवालों को खूब प्यार दे। तभी बा बोल पड़ती है कि वो डिंपी बहुत ज्यादा मुंहफट है तो डिंपी की मां कहेगी कि उसे बा जैसा समझाएगी वैसा समझ जाएगी तो बा कहेगी कि फिर उन्होंने उसे क्या समझाया। डिंपी की मां कहेगी कि जैसा अनुज अनुपमा के बीच प्यार है, वैसा ही प्यार समर और डिंपी के बीच में भी हो।
डिंपी की मां देगी आशीर्वाद
समर और डिंपी की शादी शुरू होती है। समर डिंपी की शादी देखकर अनुज अनुपमा को अपनी शादी याद आएगी। दोनों की शादी पूरी हो जाती है और समर डिंपी सबका आशीर्वाद लेते हैं। डिंपी की शादी के बाद उसकी मां जाने की बात कहती है तो सब लोग उन्हें रोकते हैं वो कहती हैं कि वो डिंपी के पापा से झूठ बोलकर आई थीं और उनके घर आने से पहले उन्हें घर पहुंचना होगा। डिंपी रो-रोकर पूछती है कि वो ऐसा क्या करे कि उसके पापा उससे मान जाएं।
अनुपमा को गुरुकुल का उत्तराधिकारी बनाएगी मालती देवी
समर की शादी में आशीर्वाद देने के लिए खुद मालती देवी भी आती है। अनुज मालती देवी को देखता ही रह जाता है। अनुज मालती देवी को कील से बचाने के लिए अपना हाथ आगे रख देता है। बचने के लिए मालती देवी अनुज के कंधे पर हाथ रखती हैं तो दोनों को एक अजीब सा एहसास होता है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि मालती देवी अनुपमा को अमेरिका के गुरुकुल की उत्तराधिकारी बना देगी और इस बात से नकुल काफी ज्यादा गुस्सा हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











