..................... Rupali ganguly show anupama fans angry on makers demand boycott because of old story।रूपाली गांगुली शो अनुपमा फैंस का मेकर्स पर भड़का गुस्सा बॉयकॉट की कर दी मांग - Hindi Filmibeat

रूपाली गांगुली के शो अनुपमा को टीआरपी पर लगेगा झटका, फैंस ने बोला बॉयकॉट- देखना बंद !

रुपाली गांगुली के टीवी शो अनुपमा को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर बायकॉट की मांग कर रहे हैं। शाह परिवार के ड्रामे से हटकर अनुपमा शो के फैंस चाहते हैं कि अनुज और अनुपमा एक साथ होकर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाएं। शो में लगातार आने वाले ट्विस्ट में फिर से शाह परिवार की कहानी को लोग अब बोरिंग बता रहे हैं।

यहां तक कि कुछ लोगों ने यह भी कह दिया है कि अगर इसी तरह चलता रहा तो वह शो को लंबे समय के लिए नहीं देख पायेंगे। फैंस को उम्मीद थी कि अनुपमा की जिंदगी में नई अध्याय जुड़ेगा जिसके बाद वह शाह परिवार से अलग होकर अपनी नई पहचान कायम करेगी। जिस तरह से अनुपमा की कहानी शाह परिवार के घर में आकर थम जाती है।

Anupama

इसे देखकर फैंस ने कहा है कि वह एक सप्ताह के लिए शो नहीं देखेंगे। शो की कहानी में इस वक्त दिखाया जा रहा है कि अनुपमा को शाह परिवार की जिम्मेदारी और अपने प्यार अनुज कपाड़िया में से किसी को चुनना होता है। अनुपमा फैसला नहीं कर पाती है कि वह किस तरफ जाए। एक तरफ किंजल यानी कि अनुपमा की बहू प्रेग्नेंट है।

शाह परिवार चाहता है कि अनुपमा किंजल का इस समय पूरा ध्यान दे। ऐसे में उसे घर में रहने के लिए भावुक तरीके से मजबूर किया जा रहा है। किंजल की मां अनुपमा से कहती है कि वो ही एक है जो उसकी बेटी की देखभाल अच्छे से कर सकती है। ऐसे में उसे शाह परिवार में वापस जाना चाहिए।

बता दें कि अनुपमा ने वनराज और परिवार से मिल रहे अपमान के बाद खुद के आत्मविश्वास को कमजोर ना पड़ने देते हुए घर को छोड़ दिया था। शो में जैसे ही कहानी फिर से अनुपमा को शाह परिवार की तरफ ले जा रही है तो फैंस इस बहू के ड्रामा से नाखुश हैं और इस पर कई तरह के मीम्स बनाने के साथ अपना विरोध भी जाहिर कर रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X