Rituraj Last Photos: रुपाली गांगुली ने पोस्ट की ऋतुराज की आखिरी तस्वीरें, बोलीं- आपने कहा था कि...

Rupali Ganguly, Rituraj Singh, Anupamaa

Rupali Ganguly Posted Rituraj Last Photos: टीवी एक्टर रितुराज सिंह के निधन की खबर जिसे मिल रही है वह स्तब्ध है। अब उनकी अनुपमा कोस्टार रुपाली गांगुली ने रितुराज के नाम लंबा पोस्ट लिखा है। रुपाली ने अपने यशपाल सर को कई चीजों के लिए शुक्रिया कहा है। साथ ही वे तस्वीरें पोस्ट की हैं जो आखिरी बार खींची थीं।

बता दें कि रितुराज सिंह का 59 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है। उन्हें कुछ वक्त पहले पैंक्रियाज से जुड़ी समस्या के चलते हॉस्पिटल में ऐडमिट होना पड़ा था। आराम मिलने के बाद वह घर पर थे।

रुपाली ने पोस्ट में लिखा है, डियर रितुराज सर, आपके साथ स्क्रीन साझा करना एक सम्मान की बात है... जैसे कि कोई उत्साही शिष्य अपना फेवरिट सब्जेक्ट उस टीचर से सीख रहा हो जिसने कई लोगों को सिखाया है, मैं बहुत खुश थी। आपने कहा कि आपने मेरा काम देखा है, फिर भी मैं आपेक सामने साबित करना चाहती थी कि मैं टीवी के लेजंड के बगल में एक ही फ्रेम में साथ खड़े होने का गौरव अर्जित कर पाई, जिनको देखते हुए मैं बड़ी हुई हूं। हमारे सीन्स के बाद आपकी स्माइल और उत्साह के शब्द मेरे लिए रिपोर्ट कार्ड की तरह थे। मैं आपके शब्दों से उत्साहित थी, लेकिन बहुत कुछ सीखना था सर। आपकी ये तस्वीरें मैंने तब ली थीं जब आपने शेफ की कैप पहनी थी...कभी नहीं सोचा था कि यादों में ये लगानी होंगी... आपकी जिंदगी की कहानियां, मजेदार सेंस ऑफ ह्यूमर, सिनेमा जगत का गहरा ज्ञान और आपका टैलंट हमेशा याद किया जाएगा। मेरी अनुपमा के यशपाल सर होने के लिए शुक्रिया। उन शब्दों के लिए शुक्रिया जो हमेशा के लिए छाप छोड़ गए।...रुपालीईश्वर करे आपको शांति मिले ओम शांति"

इसके साथ ही आपको बता दें कि साथी कलाकारों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि इतने जिंदादिल कलाकार अब उनके बीच नहीं। अभिनेता की मौत की खबर आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है और उनके चाहने वाले उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

उनकी मौत की खबर की पुष्टि किसी और ने नहीं बल्कि उनके साथी अमित बहल ने की है। अमित का कहना है, "जी हां, कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। उन्हें कुछ समय पहले अग्न्याशय के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, घर लौटने पर कुछ हृदय संबंधी जटिलताएं हुईं और उनका निधन हो गया।"

अभिनेता ऋतुराज सिंह काफी समय से मशहूर टीवी शो अनुपम का हिस्सा रहे हैं। हालांकि इसके अलावा भी उनके पास की शो रहे हैं जिसको लेकर वो बिजी रहते थे। अनुपमा के अलावा अभिनेता ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में भी शानदार काम किया था। उनको एक संजीदा एक्टर कहा जाता था जो कि अपने काम से कैरेक्टर में जान फूंक देते थे। उनके फैंस अभी भी समझ नहीं पाए हैं कि आखिर ये क्या हो गया है।

दिवंगत अभिनेता का पूरा नाम ऋतुराज सिंह चंद्रावत सिसोदिया था। वो राजस्थान के कोटा में जन्मे थे। अभिनेता सिसोदिया राजपूत परिवार से थे और ये ठाठबाठ उनकी पर्सनालिटी में साफ नजर आता था। दिल्ली में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ऋतुरात साल 1993 में मुंबई चल गए थे जहां पर उन्होने अभिनय को लेकर शुरुआत की थी। हालांकि उन्होने ये कभी नहीं सोचा होगा कि जीवन का उनका ये सफर इतना छोटा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X