Rupali Ganguly ने भेजा सौतेली बेटी ईशा को लीगल नोटिस, ठोका 50 करोड़ का मानहानि का मुकदमा

Rupali Ganguly

Rupali Ganguly Sent legal notice to step Daughter Esha Verma: टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस अनुपमा उर्फ रुपाली गांगुली ने इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। बता दें कि रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने रुपाली पर तमाम आरोप लगाए हैं। जिसे सुन अनुपमा के फैन्स को झटका लगा है।

कभी ईशा कहतीं कि रुपाली ने उनकी मां को मारा है तो कभी ईशा ने कहा कि रुपाली उनके लुक्स और कलर को लेकर टॉन्ट मारा करती थीं। इन गंभीर आरोपों का जवाब रुपाली गांगुली के पति अश्विन के वर्मा ने अपने ट्वीटर हैंडल पर दिया था। उन्होंने कहा था कि तलाक का बच्चों पर असर पड़ता है, लेकिन इसके बाद ईशा द्वारा शेयर किए गए वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया।

इन तमाम आरोपों के बाद भी रुपाली गांगुली ने चुप्पी साधी रखी। वहीं हाल ही में रुपाली गांगुली ने अपनी सौतेली बेटी ईशा को इन आरोपों का जवाब दिया है। दरअसल रुपाली गांगुली ने ईशा को 50 करोड़ रुपये का मानहानि का लीगल नोटिस भेजा है।

बता दें कि यह नोटिस सना रईस खान द्वारा भेजा गया है। जिसमें लिखा है- ईशा की बातों से रुपाली गांगुली को मानसिक आघात पहुंचा है उन्हें चिकित्सा का सहारा लेना पड़ रहा है। नोटिस में यह भी लिखा गया है कि इन बातों ने रुपाली को काफी अपमानित किया है। जिस वजह से उनके हाथ से कई पेशेवर अवसर भी निकल गए हैं। इस नोटिस में यह भी कहा गया है कि रुपाली इस मामले पर चुप्पी साधे रखना चाहती थीं, लेकिन जिस तरह से उन्हें और उनके बेटे और पति को इस मामले में घसीटा गया है उन्हें मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा।

इस नोटिस में यह भी लिखा गया है कि ईशा वर्मा को मुआवजे के तौर पर 50 करोड़ रुपये और सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी होगी। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उन्हें कानूनी कार्रवाई की धमकी दी गई है।

रुपाली द्वारा भेजे गए नोटिस में यह भी लिखा गया है कि रुपाली अश्विन को 12 सालों से जानती हैं। यानि कि जब ईशा और उनकी मां का तलाक हुआ तब रुपाली अश्विन को जानती थीं, लेकिन अश्विन से शादी होने के बाद रुपाली ने ईशा को कई फोटोशूट के अवसर भी प्रदान किए। इसके अलावा कई ऑडिशन की भी व्यवस्था की जिससे ईशा इंडस्ट्री में अपना करियर बना सकें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X