कभी वेटर थीं 'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली, संघर्ष के दिनों को किया याद
रूपाली गांगुली टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में शुमार हैं। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। 'अनुपमा' सीरियल के पहले भी वो 'साराभाई वर्सेज़ साराभाई' समेत कुछ सीरियल में नज़र आ चुकी हैं। लेकिन, इस सफल एक्टिंग करियर से पहले उन्होंने भी काफी संघर्ष किया है। हाल ही में 'ह्युमन्स ऑफ बॉम्बे' से बात करते हुए रूपाली गांगुली ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया कि,
कैसे उनके पिता हमेशा उनका मदद करते थे और पति अश्विन हमेशा उन्हें प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने ये भी शेयर किया कि कैसे टीनएज के दौरान उनके पिता भी अपने करियर में संघर्ष कर रहे थे. उन्होंने बताया,

Recommended Video
'पापा नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर और मेरे सबसे बड़े हीरो थे। जब उनकी फिल्में आईं, तब सभी राजेश खन्ना जैसे स्टार्स को पसंद करते थे लेकिन मैं कहती थी कि पापा रियल स्टार हैं।'
बुटीक से लेकर कैटरिंग में किया काम
उन्होंने कहा, 'स्कूल के बाद मैं सेट पर जाती थी और उनके निर्देशन में बन रही फिल्मों के सेट पर हर फ्रेम को देखती थी. इस बीच, हिरोइन कैसे बन गई पता ही नहीं चला। एक बार एक्ट्रेस ने पापा की फिल्म छोड़ दी और उन्होंने मुझे फिल्म में ले लिया, बस तभी 12 साल की उम्र में एक्टिंग का कीड़ा मुझे काट लिया। लेकिन, जल्द ही दो फिल्में पापा की फ्लॉप हुई और सब बदल गया. मैंने बुटीक, कैटरिंग भी की. एक पार्टी में मैं वेटर थी, जिसमें मेरे पापा ही मेहमान थे।'
पति ने दिया टीवी का आइडिया
रूपाली गांगुली ने आगे बताया कि उन्होंने विज्ञापन भी किया और इसी दौरान उनकी मुलाकात पति अश्विन से हुई। रूपाली गांगुली ने कहा, 'मेरे पति अश्विन ने मुझे टीवी में कोशिश करने के लिए कहा, और मैंने सोचा क्यों नहीं! मेरे पापा ने एक्टिंग अच्छी करने में मेरी मदद की. चार सालों के बाद मुझे 'साराभाई वर्सेज़ साराभाई' और तब हम सब में से किसी को नहीं पता था कि ये इतनी बड़ी हिट होगी. हम बस मस्ती करते थे. अभी भी सतीश काका फोन कर मेरा हाल चाल लेते हैं और रत्ना बेन हर ट्रिप के बाद मेरे बेटे के लिए गिफ्ट लाती हैं। हम शो पर परिवार की तरह बन गए थे।'
अनुपमा से की ज़बरदस्त वापसी
रूपाली गांगुली ने लंबे समय बाद 'अनुपमा' सीरियल से टीवी में वापसी की और यह शो शुरुआत से ही दर्शकों की पहली पसंद है। शो टीआरपी गेम में भी टॉप पर रहता है। लोग उन्हें एक्टिंग की दूसरी पारी में भी जमकर प्यार दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
