..................... Rupali Ganguly played Holi on the sets of Anupama, Ankita Lokhande danced fiercely with Vicky Jain! - Hindi Filmibeat

अनुपमा के सेट पर रुपाली गांगुली ने खेली होली, विक्की जैन के साथ जमकर नाचीं अंकिता लोखंडे!

Rupali ganguly Ankita lokhande

Rupali Ganguly Ankita Lokhande Holi Video- आज पूरे देश में होली की धूम है और आम आदमियों के साथ टीवी और फिल्मों के सितारे भी होली खेल रहे हैं। इस वक्त कुछ वीडियोज सामने आ रहे हैं जिसमें सितारे होली खेलते दिख रहे हैं।

इस लिस्ट में अनुपमा फेम रूपाली गांगुली और अंकिता लोखंडे नजर आ रही हैं। अंकिता लोखंडे के साथ उनके पति विक्की जैन भी रंग उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

अक्सर देखा जाता है कि कुछ सितारे होली के त्योहार को शानदार तरीके से मनाते हैं। हालांकि कुछ ऐसे सितारे भी हैं जो कि रंगों के इस त्योहार से कोसों दूर रहते हैं।

अनुपमा के सेट पर होली

अनुपमा एक मशहूर सीरियल है और इसकी लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली को रंग खेलते देखा जा सकता है। वो इस दौरान अकेली नहीं बल्कि उनके साथ उनकी पूरी टीम नजर आ रही है। रुपाली गांगुली हर साल की तरह इस साल भी रंग में रंगी दिख रही हैं। वो काफी खुश भी नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में मशहूर होली सॉन्ग बजता हुआ नजर आ रहा है। सभी मस्ती में डांस कर रहे हैं गुलाल उड़ा रहे हैं।

Take a Poll

विक्की जैन - अंकिता लोखंडे

इसके अलावा विक्की जैन के साथ मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे भी होली खेलती दिख रही हैं। जी हां, इस वीडियो को वायरल भयनी ने साझा किया है और अंकिता लोखंडे रेड साड़ी में शानदार लग रही हैं।

इसके अलावा विक्की जैन ने सफेद रंग का कुर्ता पहना हुआ है। दोनों डांस कर रहे हैं और काफी मस्ती में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद उनके फैंस भी लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। इस दौरान लगातार बैकग्राउंड में ढोल बजते हुए नजर आ रहे हैं। अक्सर देखा जाता है कि विक्की जैन और अंकिता लोखंडे साथ में धमाका करते हैं।

Read more about: rupali ganguly ankita lokhande
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X