Rupali Ganguly Birthday: 'अनुपमा' से खफा हैं ये दो लोग, इन तो को-एक्टर्स ने ही नहीं किया बर्थडे विश

Rupali Ganguly Birthday: टीवी जगत का मशहूर शो 'अनुपमा' में इन दिनों काफी दिलचस्प मोड़ चल रहा है। एक तरफ अनुज अनुपमा को छोड़कर चला गया है और मां की मदद से अनुपमा अब अपनी जिंदगी की नई राह तलाश रही है। इस शो की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली की एक्टिंग का पूरा देश कायल है। एक्ट्रेस ने अपनी इस हुनर से करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाया है और यही वजह है कि यह शो हमेशा से ही TRP में नंबर वन पर रहा है। अब रुपाली गांगुली को TRP क्वीन कहें या फिर एक्टिंग क्वीन आज इसी क्वीन का 46वां जन्मदिन है।
वनराज काव्या ने नहीं किया विश
रुपाली गांगुली टीवी जगत की सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाली एक्ट्रेस है और हो भी क्यों ना, उन्होंने अपनी एक्टिंग के बूते पर पूरे सीरियल में जान जो फूंकी है। आज उनके बर्थडे पर हर कोई उन्हें विश करता नजर आ रहा है। लेकिन उन्हीं के ही कुछ को-स्टार्स ने उन्हें विश करने की जहमत नहीं उठाई। शो में वनराज और काव्या का रोल निभाने वाले सुधांशु पांडे और मदालसा शर्मा ने अपनी को-स्टार रुपाली गांगुली को विश नहीं किया और इसी के साथ एक बार फिर से अनुपमा के सेट के सितारों के बीच दरार आने की खबर ने सुर्खियां बटोर ली है।
पहले भी आई अनबन की खबरें
सुधांशु पांडे, मदालसा शर्मा और रुपाली गांगुली के बीच पहले भी विवाद को लेकर खबरें सामने आ चुकी हैं। इस विवाद को लेकर कई खबरें भी छपी थीं और लिखी गई थीं। लेकिन इन सभी को लेकर सुधांशु पांडे और मदालसा ने क्लियर किया था कि सेट में सबकुछ नॉर्मल है। यही नहीं शो में समर का रोल निभाने वाले पारस कलनावत ने भी शो छोड़ने के बाद रुपाली गांगुली के ऊपर कई आरोप भी लगाए थे। अब ऐसे में अपने ही को-स्टार का यूं बर्थडे विश ना करना एक बार फिर विवाद की ओर इशारा कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications