Anupama Kissing Video: टीआरपी के लिए सारी हदें पार, अनुपमा-अनुज का इंटीमेट सीन Viral

Recommended Video
Anupama Kissing Anuj: स्टार प्लस के शो अनुपमा में फैंस के लिए रोमांटिक ट्रेक आने वाला है। इस शो में सबसे अधिक अनुज और अनुपमा की केमिस्ट्री पसंद की जा रही है। दोनों के बीच की उलझन और लड़ाई फैंस को देखने मिली है। वहीं अब अनुपमा अपने अनुज को मनाने के लिए एक रोमांटिक डेट की प्लानिंग करने वाली हैं। अनुपमा अपने रिश्ते की नई शुरुआत करने के लिए अनुज की तरफ रोमांटिक होती हुई दिखाई देंगी।
इस नए वीडियो को देख कर लग रहा है कि अनुपमा अपने प्यार को पाने के लिए पूरी तरह से सफल हो गई है। सोशल मीडिया पर अनुज और अनुपमा की एक रोमांटिक तस्वीर वायरल हो रही है। इसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जायेंगे कि टीवी पर रोमांटिक किस देखने को फैंस को मिलेगा। अनुज और अनुपमा की यह तस्वीर बयान कर रही हैं कि दोनों के बीच प्यार कितना है।
फैंस इस तस्वीर को देख कर दोनों के बीच के इस रोमांटिक पल को काफी हॅाट और बोल्ड बता रहे हैं। कई फैंस का यह कहना है कि प्यारी संस्कारी अनुपमा को आखिरकार यह हुआ क्या है? अनुपमा और अनुज यानी कि रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना के बीच रोमांटिक सीन की शूटिंग की गई है। दोनों इस तस्वीर में एक दूसरे में पूरी तरह से खोए हुए नजर आ रहे हैं।
इस सीन के बाद फैंस को भी उम्मीद है कि शो में अनुज और अनुपमा के बीच आपसी खटास जल्द मिठास में बदलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सोशल मीडिया पर कई दफा शो पर भी सवाल उठा है कि अब कुछ नया दिखाने के लिए मेकर्स के पास बचा नहीं है। वैसे आपको बता दें कि यह शो में केवल टीआरपी के लिए किया गया है। बताया जा रहा है कि अनुपमा के लिए यह केवल एक ड्रीम सीक्वेंस होगा। फिलहाल फैंस को एक बार फिर से अनुपमा को अकेला रोता हुआ देखकर दुख जरूर होगा।


Click it and Unblock the Notifications











