..................... rupali ganguly Anupama 11 June Spoiler Alert Anupamaa Written Update Anupamaa Upcoming Twist - Hindi Filmibeat

Anupamaa Spoiler Alert: काव्या की प्रेग्नेंसी बा के उड़ाएगी होश, अनुज अनुपमा के प्यार के दुश्मन बने ये दो शख्स

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Written Update: टीवी शो 'अनुपमा' में आपने अब तक देखा कि डिंपी की विदाई होती है। लीला और डिंपी मन ही मन एक-दूसरे को कंट्रोल करने के ख्वाब देखती हैं। अनुज अनुपमा को कहेगा कि वो डिंपी का ख्याल रखे तो मालती देवी अनुज को सुना देगी।

डिंपी का होगा स्वागत

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि डिंपी का घर में स्वागत करेगी अनुपमा। डिंपी कलश को ऐसे लात मारेगी, जैसे कि वो गुस्से में हो। बा मन ही मन कहेगी कि भगवान करे डिंपी के कदम इस घर के लिए शुभ हो, ताकि घर की सुख शांति लौटकर आए और धन-धान्य से भरा रहे।

AC लगवाने को कहेगी डिंपी

अनुपमा समर और डिंपी के लिए पानी लाती है तो बा कहेगी कि वो पानी क्यों ला रही है, वो उसकी सास है तो इस पर अनुपमा कहेगी कि डिंपी उसकी बेटी है। डिंपी बैठी होगी तो उसे गर्मी लगेगी और कहेगी कि हॉल में भी AC लगा होना चाहिए, कपाड़िया हाउस में तो हर जगह AC था। इस पर बा कहेगी कि वो उसका नकली मायका था, लेकिन अब ये इसका असली ससुराल है और जैसा भी है उसे काम चलाना होगा।

डिंपी को सुनाएगी बा

बा डिंपी को कहेगी कि वो जाकर रसोई में सबके लिए हलवा बनाए लेकिन डिंपी मना कर देती है। अनुपमा डिंपी की तरफदारी करने लगती है तो बा अनुपमा को चुप करा देती है। बा डिंपी को हलवा बनाने को लेकर जोर डालेगी तो वो कहेगी कि वो हलवा कल बना देगी। बा डिंपी को डांटने लगेगी तो वनराज उन्हें चुप करा देगा और समर डिंपी को आराम करने को कहेगा।

काव्या की प्रेग्नेंसी का होगा खुलासा

सब लोग अपने-अपने घर जाने लगेंगे। काव्या भी घर से जाने लगेगी तो वनराज उसे रोक लेगा। बा कहेगी कि जब वो अपने घर जा रही है तो वो उसे जाने क्यों नहीं दे रहा। वनराज सबको बता देगा कि काव्या उसके होने वाले बच्चे की मां है। ये सुनकर बा का सिर चकरा जाएगा। घर के सभी लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। डिंपी भी ये बात सुन लेगी कि काव्या मां बनने वाली है और मन ही मन सोचेगी कि कोई उसकी शादी में इतना खुश नहीं था, जितना कि काव्या की प्रेग्नेंसी को लेकर है।

अधिक और बरखा को लगेगा डर

अनुज सबको डिंपी की शादी की मदद करने के लिए थैंक्यू बोलता है और साथ ही माया का भी शुक्रिया अदा करता है लेकिन बदले में माया कहती है कि ये घर और ये परिवार अब उसका है और उसने जो किया, वो अपनेपन की वजह से ही किया। उसके बाद बरखा अनुज से पूछने लग जाती है कि वो कब मुंबई जाएगा तो अनुज गुस्सा हो जाएगा और कहेगा कि जब तक अनुपमा अमेरिका नहीं जाती वो कहीं नहीं जाएगा। वो कहेगा कि अब शादी हो चुकी है तो अब वापस काम पर जाया जाए। ये सुनकर अधिक और बरखा परेशान हो जाते हैं।

अनुपमा की आने वाली मुसीबत

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे अनुज अनुपमा को मिलने के लिए बुलाता है लेकिन मालती देवी अनुपमा को उसी समय प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए बुला लेगी। दूसरी तरफ बा कहेगी कि उसके बेटे और बहू की पहली पूजा है तो वो कल जरूर शाह हाउस में आए।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X