Rupali Ganguly ने अनोखे अंदाज में मनाई शादी की 11वीं सालगिरह, पति को यूं किया टार्चर...

Rupali Ganguly Wedding Anniversary: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खास पसंद की जाती हैं। रुपाली सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। हर कोई उनके लेटेस्ट अपडेट का इंतजार करता है। वहीं हाल ही में बता दें कि दर्शकों की फेवरेट अनुपमा उर्फ रुपाली गांगुली ने एक वीडियो अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में उनकी खुशी सातवें आसमान पर चढ़ती नजर आ रही है। रुपाली का ये उतावला अंदाज देख फैन्स भी सोच में पड़ गए हैं कि आखिर माझरा क्या है ?
आपको बता दें कि आज यानी कि रुपाली गांगुली की शादी की 11 सालगिरह है। रुपाली गांगुली ने अश्विन वर्मा के साथ 6 फरवरी साल 2013 में शादी की थी। वहीं अब शादी के 11 साल पूरे होने की खुशी में रुपाली झूमती नजर आ रही हैं। वे अपने पति अश्विन को रिझाने की कोशिश करती भी दिख रही हैं। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही रुपाली लिखती हैं 'विपरीत वस्तुएं वास्तव में आकर्षित करती हैं, 11 का अभी और काउंटडाउट चल रहा है। मैं आपको ढेर सारा धैर्य रखने के लिए कहूंगी और मैं हम दोनों के लिए ढेर सारा प्यार चाहती हूं। ताकि हम हर दिन एक-दूसरे के प्यार में बढ़ते रहें! मैं आपके साथ सूर्योदयों और सूर्यास्तों को साथ देखना चाहती हूं आप मेरे पंख हो हवा हो...'
आपको बता दें कि रुपली गांगुली के इस लेटेस्ट पोस्ट ने फैन्स को काफी एक्साइटेड कर दिया है। फैन्स भी रुपाली को उनके इस खास दिन पर बधाई देते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आप दोनों हमेशा ऐसे ही खुश रहें। तो वहीं दूसरे ने कहा परफेक्ट फॉर ईच अदर। आपको बता दें कि रुपाली और अश्विन का एक बेटा है। जिसका नाम रुद्रांश है। अभी रुद्रांश 10 साल का है जो अपनी मां रुपाली से काफी इंस्पायर है।


Click it and Unblock the Notifications