प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता का क्यूट वीडियो आया सामने, रूमर्ड कपल को एक साथ देख फैंस ने लुटाया प्यार

Priyanka Chahar Choudhary and Ankita Gupta: सोशल मीडिया पर सेलेब्स के आए दिन कोई ना कोई वीडियोज वायरल होते रहते हैं जिन पर फैंस प्यार लुटाते रहते हैं। इसी बीच फैंस के पसंदीदा रूमर्ड कपल प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता का एक बहुत ही क्यूट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने फैंस का दिन बना दिया है। इस पर फैंस जमकर प्रतिक्रियाए दे रहे हैं।
प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता का वीडियो-
रियलिटी शो 'बिग बॉस' फेम प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता फैंस के पसंदीदा रूमर्ड कपल हैं। दोनों को साथ में देखकर फैंस काफी खुश होते हैं। अक्सर फैंस दोनों से साथ में फोटोज और वीडियोज करने की सलाह भी देते हैं।
सोशल मीडिया पर प्रियंका काफी एक्टिव रहती हैं, कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उड़ारियां फेम प्रियंका चाहर चौधरी ने अंकित गुप्ता को टैग करते हुए एक वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
इस वीडियो में अपने खास दोस्त अंकित गुप्ता के साथ बैठ कर गेम खेल रही हैं। इस गेम के दौरान दोनों साथ में काफी खुश और मस्ती के मूड में हैं। हमेशा ही तरह इस बार भी प्रियंका अंकित को अपनी हरकतों से खुश देती हैं।
वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है, हँसी हमारी भाषा है। लुक की बात करें तो इस वीडियो में प्रियंका ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी है और अंकित ने कलरफुल फुल टी-शर्ट और जीन्स पहना है। हर बार की तरह इस बार भी रूमर्ड कपल बहुत प्यारे लग रहे हैं। फैंस दोनों के इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
प्रियंका और अंकित को बिग बॉस से मिली खास पहचान-
प्रिंयका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता को सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस' से खास पहचान मिली थी। दोनों को शो में दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। दोनों की लड़ाई,झगड़ा और प्यार सबकों काफी अच्छा लगा था। दोनों ने कभी अपने रिश्ते को शो में रहते हुए और शो के बाहर अपनाया नहीं परंतु फैंस और दर्शकों ने दोनों को कपल का टैग दे दिया है। बैसे दोनों का रिश्ता काफी खास है। बिग बॉस से पहले दोनों को टीवी सीरियल में साथ मे देखा गया है।


Click it and Unblock the Notifications












