ये हैं मोहब्बतें की रूही का आया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे नंबर देखकर बोलीं- 'मेरे एक्टिंग करियर को रोकना...'

Ruhanika Dhawan 12th Result: टेलीविजन स्टार रुहानिका धवन ने जरा सी उम्र में अपनी एक्टिंग से दिल जीतने के बाद अब पर्सनल लाइफ में भी झंडे गाढ़ दिए हैं। 17 साल की रुहानिका ने इस साल 12वीं की बोर्ड परिक्षाएं दी थीं और अब उनका रिजल्ट आ गया है जो कि काफी जबरदस्त है।
ये है मोहब्बतें सीरियल में छोटी रुही के किरदार से घर घर में मशहूर हुईं रुहानिका ने 91 प्रतिशत के साथ 12वीं पास कर ली है। ये उनके फैंस और पूरे परिवार के लिए काफी गर्व की बात है। जरा सी उम्र में रुहानिका ने अपने प्रफोशनल फ्रंट के साथ साथ पढ़ाई में इतने अच्छे नंबर लाकर हर किसी को हैरान कर दिया है। नेटिजंस का मानना है कि उनपर माता लक्ष्मी के साथ साथ मां सरस्वती का भी पूरा आशीर्वाद है।
एक्ट्रेस ने 12वीं कक्षा की इंटरनेशनल बैकलॉरिएट (आईबी) परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, जिसके परिणाम 20 मई को जारी किए गए थे। इंडिया फोरम से बातचीत में रुहानिका ने बताया कि उन्हें अपनी मेहनत पर रिजल्ट पर गर्व है। वहीं उन्होंने कहा कि पढ़ाई के लिए एक्टिंग करियर से 3 साल के लिए दूर रहना मुश्किल था। लेकिन इसका परिणाम अच्छा है।
रुहानिका ने कहा कि उनके माता-पिता उनके नतीजों से बहुत खुश हैं और हमेशा उनकी पढ़ाई को लेकर सपोर्ट करते हैं। उन्होंने कहा, "जबकि मेरी उम्र के कई लोग फिल्मों या टीवी में काम कर रहे थे, मैंने अपना पूरा ध्यान स्कूल पर लगाने का फैसला किया। मेरे माता-पिता ने हमेशा मुझ पर विश्वास किया और मुझे खुशी है कि मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतर पाई।"
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें दि रुहानिका ने कैम्ब्रिज ए-लेवल पाठ्यक्रम के तहत अपनी पढ़ाई पूरी की है और बिजनेस और इकोनॉमिक्स में उनकी गहरी रुचि है। अब वह इकोनॉमिक्स में डिग्री हासिल करने की प्लानिंग कर रही है और अंतरराष्ट्रीय संबंध या उद्यमिता को एक माइनर के रूप में जोड़ने पर विचार कर रही है। जबकि अभी वह महाराष्ट्र और भारत के अन्य हिस्सों में टॉप कॉलेजों में एंट्री परीक्षाओं की तैयारी कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications











