Wow..गंगा सीरियल में रुहाना की एंट्री ने सबको पछाड़ दिया..देखें वीडियो!
एंड टीवी के मशहूर सीरियल 'गंगा' में बचपन की गंगा का रोल निभाने वालीं रुहाना खन्ना की इस सीरियल में वापस आने में देर नहीं हैं। यानि अब आपको एक बार फिर रुहाना सीरियल में दिखाई देगी। इसके लिए आपको अब इंतज़ार नहीं करना है, क्योंकि आज रात के ही एपिसोड में आपको रुहाना की एंट्री दिखा दी जाएगी।

बता दें कि इस बार रुहाना गंगा की बेटी कृष्णा के किरदार में दिखाई देगी। हाल ही में इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें रुहाना की एंट्री दिखाई गई है। आपको बता दें कि गंगा सीरियल में 20 साल का लीप आने के बाद रुहाना की इसमें से विदाई हो गई थी।
इसके बाद बड़ी गंगा का किरदार अदिति शर्मा निभाती आ रही हैं। रुहाना को गंगा के किरदार में लोगों ने काफी पसंद किया था। इसी का नतीजा है कि एक बार फिर रुहाना आपके सामने इस शो में आज आ रही हैं। मटकी फोड़ते हुए रुहाना की एंट्री वाकई में ज़बर्दस्त है।
आपको बता दें कि रुहाना अभी 10 साल की हैं। इतनी कम उम्र की होने के बावजूद रुहाना के काफी फैन्स हैं। रुहाना गंगा सीरियल के अलावा कई फैशन डिज़ाइनर्स के लिए मॉडलिंग भी कर चुकी हैं। रुहाना अब गंगा सीरियल में कृष्णा को रोल निभाएंगी।
Aa rahi hai Krishna, rishton ke dhaagon ko phir se jodne!
— &TV (@AndTVOfficial) August 29, 2016
Dekhiye #Gangaa. Aaj raat 8.30 baje, sirf &TV par pic.twitter.com/7zTZhaA25w


Click it and Unblock the Notifications













