15 साल की एक्ट्रेस के लिए घर खरीदना बना मुश्किलों का सबब, मां पर लगा बाल मजदूरी कराने का आरोप

Ruhaanika Dhawan House: टेलीविजन सीरियल 'ये है मोहब्बतें' की चाइल्ड आर्टिस्ट रूही यानि के रुहानिका धवन ने कुछ दिन पहले 15 साल की उम्र में अपना घर खरीदकर हर किसी को हैरान कर दिया था। एक्ट्रेस ने ये गुड न्यूज़ सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की थी। इसके बाद से जहां सभी इस 15 साल की चाइल्ड आर्टिस्ट से काफी इंस्पायर दिखाई दिए तो वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो उनकी मां पर 'बाल मजदूरी' का आरोप लगा रहे हैं।
रुहानिका ने कही ये बात
इस बात का खुलासा हाल ही में रुहानिका ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान ही किया है। हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उनके माता-पिता पर बाल मजदूरी का आरोप लग रहा है। एक्ट्रेस ने कहा, "मैं कमेंट्स नहीं पढ़ती हूं, क्योंकि मुझे पता है कि अगर मैं ऐसा करती हूं तो मैं परेशान हो सकती हूं। मैं इसे बाल मजदूरी नहीं कहूंगी, क्योंकि मैंने पिछले 4-5 साल से कोई प्रोजेक्ट नहीं लिया है।"
हॉबी है वीडियो बनाना
रुहानिका धवन ने आगे बताया, "अगर आप मेरा इंस्टाग्राम और यूट्यूब देखते हैं तो आपको पता चलेगा कि वीडियोज रिकॉर्ड करना मेरी हॉबी है। मैं ये सब अपनी इच्छा के अनुसार करती हूं, मुझ पर कोई प्रेशर नहीं है।"
मां ने किया इनवेस्टमेंट
रुहानिका ने इस इंटरव्यू में ये भी बताया कि घर खरीदने के लिए पैसे सेव करने में उन्हें 8 साल का वक्त लग गया। उनकी मां ने बहुत अच्छे तरीके से इसे मैनेज किया, तभी ये सफलता उन्हें मिल पाई।
मां ने कही ये बात
एक्ट्रेस की मां डॉली धवन ने कहा, "किसी भी बच्चे को दबाव महसूस नहीं करना चाहिए। बड़े और समझदार होने के नाते मैंने व्यवस्थित तरीके से पैसे को इनवेस्ट किया और ऐसा नहीं था कि रुहानिका ने सिर्फ एक टीवी शो किया और मोटी कमाई की। भगवान की इच्छा थी और सब ठीक हो गया।"
काफी महंगी है प्रॉपर्टी
रुहानिका ने ये भी बताया कि मुंबई में 1 बीएचके का घर भी काफी महंगा पड़ा है, लेकिन उन्हें मन मुताबिक घर मिल गया।


Click it and Unblock the Notifications











