टीवी एक्‍ट्रेस रुचा गुजराती को पति ने पीटा, किया टॉर्चर

Rucha Gujrati
कुसुम, भाभी, वारिस, सास बिना ससुराल जैसे सीरियल्स से छोटे परदे पर अपनी पहचान बना चुकी रुचा गुजराती ने अपने पति मितुल संघवी और अपनी सास के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है।

रुचा ने कहा कि उनके पति ने शादी के बाद से ही उनपर बंदिशे लगानी शुरू कर दी थीं। कहीं भी आने के लिए उन्हें उनसे इजाजत लेनी पड़ती थी। रुचा ने बताया कि 2011 में उनके पति मितुल ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया और कुछ दिन पहले जब रुचा अपने पिता के साथ आईं तो मितुल ने पहले रुचा के पिता का कॉलर पकड़ कर उनके साथ बद्तमीजी की फिर रुचा पर भी हाथ उठाया। रुचा के अनुसार उन्होंने मितुल के लिए अपने काम को भी किनारे कर दिया था पर मितुल ने कभी उनकी कद्र नहीं की।

रुचा के अनुसार अक्सर ही मितुल व उनके माता पिता रुचा के साथ झगड़ा किया करते थे और उनपर चिल्लाया भी करते थे पर अब और उनसे ये सब नहीं झेला जा रहा है। उन्होंने पुलिस में अपने पति और सास-ससुर के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है और कहा कि वो पुलिस की मदद चाहती हैं।

दूसरी तरफ रुचा के पति मितुल संघवी ने भी मुम्बई के जूहू पुलिस स्टेशन में रुचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मितुल ने कहा कि वो इस मामले में कानूनी सलाह ले रहे हैं और फिल्हाल इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहते हैं।

ज्ञात हो कि मितुल संघवी एक मुम्बई के बिजनेसमैन हैं। रुचा और मितुल की एक मैट्रीमोनियल साइट के द्वारा मिले थे और मिलने के बाद एक दूसरे के विचारों से बहुत प्रभावित हुए थे। वर्ष 2009 में रुचा और मितुल एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। उस समय रुचा ने कहा था कि मितुल नहीं चाहते कि शादी के बाद मैं अपना काम छोड़ूं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X