क्या होगा जब छोटी बहु बनेगी 'किन्नर'!
छोटी बहु को कौन नहीं जानता होगा...जी हां वही छोटी बहु जिसे आप सीरियल में देखा करते थे, और वो हैं रूबीना दिलाइक। रूबीना दिलाइक के बारे में ये खबर सुनकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल खबर के अनुसार रूबीना किन्नर बनने वाली हैं।
अरे...अरे...घबराइए मत...पता चला है कि रूबीना इस बार एक किन्नर के किरदार में आपके सामने वाली हैं। और ये किरदार वो 'शक्ति' सीरियल में निभाएंगी।
बता दें कि रूबीना का ये फैसला वाकई दंग करने वाला है। क्योंकि ऐसे किरदार को निभाने के लिए कई एक्टर दस बार सोचते...और हो सकता है कि वे इस किरदार को निभाने की जुर्रत भी नहीं करते।
रूबीना के सामने इस किरदार को लेकर बहुत बड़ी चुनौती है। बता दें कि इस सीरियल में एक ऐसी मां है जो अपनी बेटी को लेकर काफी चिंतित रहती है। चिंता की बात ही है, क्योंकि उसकी बेटी एक किन्नर है। बस उसी बेटी के किरदार में रूबीना आपके सामने आ रही हैं। अब तो बाद में ही पता चलेगा कि रूबीना इस रोल के साथ कितना न्याय कर पाती हैं।
वैसे इससे पहले कई मेल एक्टर तो किन्नर का करदार निभा चुके हैं..तो चलिए डालते हैं एक नजर...


Click it and Unblock the Notifications











