नातिन को गोद में खिलाती दिखीं रुबीना दिलैक की मां, तस्वीर देख फैन्स बोले- यही असली खुशी है...

Rubina Dilaik

Rubina Dilaik Daughter's Photo Viral: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर काफी फॉपुलर हैं। आए दिनों वे अपने नए और लेटेस्ट पोस्ट से फैन्स का दिल जीत लेती हैं। इन दिनों तो रुबीना दिलैक अपने बेटियों को साथ समय बिता रही हैं। जी हां, 27 नवंबर को रुबीना ने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था। रुबीना की बेटियां अभी 3 महीने की हैं इसलिए वे अपने बेटियों के साथ समय बिताने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं। हाल ही में रुबीना ने अपने इंस्टा हैंडल पर बेटियों के साथ कुछ खूबसूरत झलकियां शेयर की हैं जिसे देख फैन्स ने कमेंट्स की लंबी लाइन लगा दी है।

रुबीना की लेटेस्ट पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik ) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ बेहद ही खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रुबीना दिलैक पहाड़ की वादियों में नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि रुबीना ने अपनी एक बेटी को गोद में उठाया है तो वहीं रुबीना की मां दूसरी बेटी को गोद में खिलाती नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में रुबीना खूबसूरत पहाड़ी फूल दिखाती नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर में रुबीना और अभिनव नजर आ रहे हैं दोनों ही अपनी बेटियों को दुलार करते दिख रहे हैं। वहीं आखिरी तस्वीर में मां बेटी अपनी बेटियों के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही रुबीना दिखती हैं। मेरा वैलेंटाइन परिवार टाइम बन गया है।

फैन्स ने जमकर किए कमेंट्स
रुबीना के इस पोस्ट पर फैन्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने कहा यही असली खुशी है नानी नातिन की खूबसूरत जोड़ी। तो वहीं दूसरे ने कहा हमें तो बस बेटियों का चेहरा देखना है कब रिवील कर रही हैं आप फेस। बता दें कि रुबीना ने अभी तक अपनी बेटियों का चेहरा नहीं दिखाया है। दिशा परमार और राहुल वैद्य ने बेटी के जन्म के 5 महीने बाद हाल ही में बेटी का चेहरा रिवील किया था। माना जा रहा है कि रुबीना भी बेटियों का चेहरा रिवील करने में 6 महीने का समय लेंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X