..................... Rubina Dilaik went out for a walk with her husband Abhinav Shukla amid pregnancy news - Hindi Filmibeat

प्रेग्रेंसी की खबरों के बीच पति संग घूमने निकली Rubina Dilaik, लोगों ने सावधान रहने की दी सलाह

Rubina Dilaik

Rubina Dilaik: बिग बॉस विनर और टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इस वक्त लगातार अपनी प्रेग्रेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) की पत्नी रुबीना दिलैक ने अपनी प्रेग्रेंसी की खबरों को लेकर कोई भी ऑफिशियल बयान नहीं दिया हैं पंरतु उनके लेटेस्ट वीडियो और फोटोज से पता चला है कि वह प्रेग्रेंट हैं। अब प्रेग्रेंसी की खबरों की बीच रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ घूमने निकली हैं। जिसका वीडियो खुद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।

पति संग घूमने निकली रुबीना दिलैक-

मालूम हो कि रुबीना दिलैक की शादी एक्टर अभिनव शुक्ला के साथ हुई थी। दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं और एंजॉय कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहने वाली रुबीना दिलैक अपने फैंस के लिए हमेशा ही खुद से जुड़ी अपडेट शेयर करती हैं। फैंस भी हमेशा अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस के पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया पर रुबीना दिलैक ने दो वीडियो शेयर किए हैं। जिनमें उन्होंने जानकारी दी है कि वह अपने पति और कुछ दोस्तों संग बाहर घूमने निकली हैं और इस दौरान वह काफी खुश हैं।

वीडियो शेयर करते हुए रुबीना दिलैक ने खुद की पूरी वीडियो नहीं दिखाई है, जाहिर है कि इस वक्त अभिनेत्री का बेबी बंप पूरे तरीके से दिख रहा है जो कि वह फैंस से छुपाना चाहती हैं। वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर तेजी से फैल गए हैं। इस बीच फैंस रुबीना को पूरे तरीके से सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं।

फोटो से सामने आई प्रेग्रेंसी की खबरें-

कुछ दिनों पहले टीवी अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की थी। फोटोज में फैंस ने एक्ट्रेस बेबी बंप स्पॉट किया। जिसके बाद से उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर छाने लगीं। अब हिंदुस्तान टाइम्स ने सोर्स के हवाले से लिखा, 'एक्ट्रेस चार महीने प्रेग्नेंट हैं। ये सच है कि रुबीना और अभिनव अपना फर्स्ट बेबी एक्सपेक्ट कर रहे है। रुबीना चार महीने प्रेग्नेंट हैं और अगले साल की शुरुआत में उनकी डिलीवरी होगी। रुबीना मदरहुड को लेकर बहुत खुश और एक्साइटेड हैं। कपल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर प्राइवेट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X