एक्ट्रेस नहीं IAS या एस्ट्रोनॉट बनना चाहती थी ये हसीना, फिर 'छोटी बहू' बन घर-घर में बनाई पहचान

Rubina Dilaik

Rubina Dilaik Wanted To Become IAS Or Astronaut: छोटे पर्दे पर छोटी बहू का किरदार निभा कर मशहूर हुई रुबीना दिलैक आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि जितनी संस्कारी वह है आपने सीरियल्स में नजर आई उतनी ही संस्कारी रियल लाइफ में भी है। अब तो वह दो छोटी-छोटी बच्चियों की मां भी बन चुकी हैं।

लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि रुबीना दिलैक कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उनका जन्म 26 अगस्त 1987 में शिमला में हुआ। इतना ही नहीं वह बचपन से एस्ट्रोनॉट या आईएएस ऑफिसर बनना चाहती थी। लेकिन बड़े होते होते ग्रामर की दुनिया की तरफ उनका रुझान बढ़ गया।

जब साल 2006 में मिस शिमला प्रतियोगिता हुई तो रुबीना दिलैक ने उसमें शामिल होने का सोच और उसका तक भी हासिल कर लिया। बाद में साल 2008 में उन्होंने चंडीगढ़ में आयोजित हुए मिस नॉर्थ इंडियन पेजेंट में भी हिस्सा लिया और इसको भी जीत लिया। छोटी बहू सीरियल से उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा।

रुबीना दिलैक ने अपने पहले ही शो से घर-घर में अपनी एक खास पहचान बना दी थी। बाद में उनको सास बिना ससुराल, पुनर विवाह और देवों के देव महादेव जैसे शोज में देखा गया। ऐसे ही धीरे-धीरे वह कामयाबी के शिखर तक पहुंच गई। बाद में बिग बॉस 14 में भी नजर आई और इसका भी ख़िताब अपने नाम कर लिया।

रुबीना दिलैक को बिग बॉस 14 में अभिनव शुक्ला के साथ में देखा गया और इन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अभिनव शुक्ला के साथ में ही शादी की। दोनों की पहली मुलाकात एक दोस्त के घर पर गणपति पूजा के वक्त हुई। पहली ही नजर में अभिनव तो रुबीना को अपना दिल दे बैठे थे। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती और भी गहरी होती गई और 3 साल डेटिंग के बाद शादी कर ली।

अगर हम रुबीना की बात करें तो आपको बता दें कि आज के वक्त में वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन है। लेकिन एक वक्त था जब उनका आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था। उनकी आर्थिक तंगी इतनी ज्यादा हो गई थी कि उनको मार्क्स से सैलरी की गुजारिश करनी पड़ी। उस शो के एग्रीमेंट में एक क्लॉज था जिसके जरिए रुबीना को 90 दिन तक फीस नहीं मिलनी थी। हालांकि कुछ वक्त बाद रुबीना के हालात बदल गए थे।

More from Filmibeat

Read more about: rubina dilaik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X