पहले छिपाया और अब खुलेआम अपना बड़ा से बेबी बंप दिखा रही है ये हसीना, सड़कों पर बेपरवाह होकर किया ये काम

Rubina Dilaik

Rubina Dilaik Video: टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी इंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने फोटोज शेयर करके अपने फैंस को हाल ही में खुशखबरी दी है और इस खुशखबरी को सुनाने के बाद रुबीना अपने बेबी बंप को दिखाने का मौका नहीं छोड़ रही हैं।

रुबीना दिलैक के पोस्ट आते हैं और सोशल मीडिया पर सु्र्खियां बटोरने लग जाते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है और इस ऐलान के बाद तो वो जैसे बेपरवाह हो गई हैं। एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सड़कों पर घूमती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वो ब्लू रंग की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं और उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है।

एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर बहुत पहले से कयास लगाए जा रहे थे लेकिन रुबीना ने कभी भी खुलकर इस प्रेग्नेंसी के बारे में बात नहीं की थी। कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस अपने पति के साथ कैलीफोर्निया घूमने निकलीं और विदेश आने के बाद ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वो अपने बेबीमून पर हैं।

काफी समय से चल रही अटकलों पर मुहर लगाते हुए रुबीना और अभिनव ने 16 सितंबर 2023 को आखिरकार अपनी पहली प्रेग्नेंसी की पुष्टि की। अपने इंस्टा हैंडल से एक जॉइंट पोस्ट शेयर करते हुए कपल ने कुछ फोटोज साझा की थीं, जिनमें वे किसी क्रूज पर नजर आ रहे थे। रुबीना ऑल ब्लैक आउटफिट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, अभिनव शुक्ला भी उनके साथ मुस्कुराते हुए पोज दे रहे थे।

तस्वीरों के साथ होने वाले पैरेंट्स ने कैप्शन में लिखा था, 'जब से हमने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था, तब हमने वादा किया था कि हम एक साथ दुनिया को एक्सप्लोर करेंगे। फिर हमने शादी की और अब हम एक परिवार के रूप में जल्द ही नन्हे यात्री का स्वागत करेंगे।'

कुछ समय पहले, एक्ट्रेस के एक करीबी सूत्र ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' को बताया था कि रुबीना चार महीने की गर्भवती हैं। सूत्र ने यह भी बताया था कि रुबीना और अभिनव जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। वह अगले साल की शुरुआत में माता-पिता बनेंगे। सूत्र ने आगे बताया था कि रुबीना और अभिनव दोनों ही इस खबर को प्राइवेट रखना चाहते हैं।

टीवी जगत की और भी मनोरंजक और जानकारी से भरी खबरों को जानने के लिए यहां क्लिक करें

More from Filmibeat

Read more about: rubina dilaik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X