..................... Rubina Dilaik Together with husband Abhinav Shukla bought their house in Mumbai - Hindi Filmibeat

Rubina Dilaik: पति अभिनव शुक्ला के साथ मिलकर रुबीना से खरीदा मुंबई में अपना घर, अब करेंगी फैमली प्लनिंग!

Rubina Dilaik

Rubina Dilaik: मुंबई जैसे शहर में अपना घर लेना बहुत बड़ी बात होती है, और अगर कोई महानगर में घर लेता है तो यह खुशी की बात है। ऐसे में अपना नया लेने की खुशी में रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ जानकारी साझा करते हुए तस्वीरें शेयर की है, जिससे फैंस दोनों को बधाई दे रहे हैं।

रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला का घर-

जाहिर है कि रुबीना और उनके पति अभिनव इन दिनों अपनी सक्सेस को साथ एंजॉय कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले कपल हमेशा ही फैंस के साथ अपने से जुडे़ अपडेट साझा करते रहते हैं।

रुबीना और अभिनव अपने लॉयल फॉलोअर्स से अपनी हर बात शेयर करते हैं, अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक उन्होंने अपने चाहने वालों के सामने सब साफ रखा।

अब अभिनव ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने घर के अंदर की झलक भी दिखाई हालांकि उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने मुंबई में फ्लैट खरीद लिया है, लेकिन अभी अंदर कुछ काम कराया नहीं है।

रुबीना और अभिनव ने जो फ्लैट खरीदा है वह 3 बीएचके है वहीं देखने वे काफी लग्जीरियस लगता है। हालांकि अभी इस फ्लैट में कोई इंटीरियर वर्क या फिर वुड वर्क नहीं हुआ।

अभिनव और रुबीना का काम-

रुबीना दिलैक छोटे पर्दे की बेहद पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, टीवी की क्वीन बनने के लिए एक्ट्रेस ने अपना सफर बड़ी मेहनत और लगन से तय किया है। उन्होंने 'छोटी बहू' से 'शक्ति' और फिर 'बिग बॉस 16'किया।

वहीं रुबीना के पति की बात करें तो अभिनव शुक्ला भी अभिनेता हैं, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। इसके बाद 'जाने क्या बात हुई', 'गीत-हुई सबसे पराई', 'एक हजारों में मेरी बहना है' जैसे सीरियल और 'रॉर', 'अक्सर 2' और 'लुका छुपी' फिल्मों में भी काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X