..................... Rubina Dilaik spotted for the first time after delivering twin daughters Rubina Dilaik sexy body after pregnancy - Hindi Filmibeat

जुड़वा बेटियों को जन्म देने के एक दम बाद इतनी सेक्सी हो गई हैं रूबिना दिलैक, छोटी ड्रेस में निकली घर से बाहर

Rubina Dilaik, Abhinav Shukla

Rubina Dilaik Spotted: टेलीविजन स्टार रूबीना दिलैक इन दिनों अपने मैटरनिटी पीरियड को लेकर छाई हुई हैं। वहीं अब हसीना को डिलीवरी के बाद पहली बार स्पॉट किया गया। इस दौरान रूबीना दिलैक की फिटनेस हर किसी को हैरान कर रही है। रूबीना दिलैक की डिलीवरी को अभी एक महीना ही हुआ है और हसीना काफी फिट अंदाज में मुंबई में दिखाई दी।

इस दौरान रूबीना दिलैक अकेली ही दिखाई दे रही थीं। उनके साथ ना तो पति अभिनव थे और ना ही कोई बेटी। ऐसे में रूबीना दिलैक ने बताया कि अभिनव बेटियों के साथ घर पर हैं और दोनों में से अगर एक घर से बाहर रहेगा तो एक घर पर बेटियों के साथ पेरेंटिंग ड्यूटी पर रहेगा। रूबीना दिलैक इन दौरान वन पीस ड्रेस में काफी शानदार अंदाज में दिखाई दे रही थीं।

इसके साथ ही आपको बता दें कि कुछ ही दिनों पहले रूबीना अभिनव ने अपनी बेटियों के साथ पहली फैमिली फोटो शेयर करते हुए दोनों के नाम फैंस के साथ शेयर किए। रूबीना अभिनव की बेटियों के नाम भी काफी खास हैं।

जहां कपल ने एक बेटी का नाम ईधा रहा है तो वहीं दूसरी बच्ची का नाम जीवा है। कपल की दोनों बेटियां आज एक महीने की पूरी हो गई है। ऐसे में उन्होंने कुछ बेहद खास तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं।

रूबीना अभिनव ने पहली फैमिली फोटोज शेयर करते हुए लिखा, "यह बताते हुए उत्साहित और बेहद खुश हूं कि हमारी बेटियां, जीवा और ईधा आज एक महीने की हो गई हैं... गुरुपर्व के शुभ दिन पर ब्रह्मांड ने हमें आशीर्वाद दिया! हमारी परियों के लिए आप भी आशीर्वाद भेजें।"

रुबीना का ये पोस्ट शेयर करते ही सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो गया है। इसके साथ कमेंट सेक्शन में फैंस के साथ साथ तमाम सेलेब्स भी जमकर बधाईयां और शुभकामनाएं भेज रहे हैं। इस दौरान पहली तस्वीर में रूबीना और अभिनव जहां बेटियों को गोद में लिए दिखाई दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तस्वीरों में बच्चिों के नन्हे हाथ नजर आते हैं। इसके साथ ही एक आखिरी तस्वीर में रूबीना पूजा करती दिखाई दे रही हैं।

बता दें कि रूबीना अपनी पूरी प्रेग्नेंसी में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रही। रूबीना ने अपने तमाम प्रेग्नेंसी और बेबी बंप फोटोशूट की तस्वीरों सोशल मीडिया पर शेयर की जो कि उनके फैंस के बीच वायरल रहती थीं। इसके साथ ही अब ये हसीना अपने यू ट्यूब व्लॉग्स और 'किसी ने बताया नही' नाम के टॉक शो को लेकर छाई रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X