Rubina Dilaik की बहन और पिता का हुआ कार एक्सीडेंट, खौफनाक घटना का VIDEO आया सामने

Rubina Dilaik

Rubina Dilaik Sister jyotika Dilaik Car Accident: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) के घर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस की छोटी बहन ज्योतिका दिलैक (Jyotika Dilaik) और पिता का एक्सीडेंट हो गया है।

बता दें कि रुबीना की छोटी बहन भी इंटरनेट पर्सनालिटी हैं। उनका खुद का यूट्यूब चैनल है जिसपर अच्छे खासे सब्सक्राइबर्स हैं। ज्योतिका आए दिनों अपने यूटयूब पर कोई ना कोई वीडियो शेयर करती रहती हैं जो इंटरनेट पर छा जाता है, लेकिन फिलहाल तो ज्योतिका ने कार एक्सीडेंट का एक वीडियो शेयर किया है जिसे देख फैन्स को रुबीना दिलैक के परिवार की चिंता सताने लगी है।

कार ने मारी टक्कर

ज्योतिका ने एक वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है जिसमें वह बताती हैं कि वह अपने पिता और पति रजत के साथ चंडीगढ़ से शिमला ट्रैवल कर रही थीं। इस दौरान एक पीछे से कार ने ज्योतिका की कार को टक्कर मार दी। अच्छी बात यह है कि परिवार के किसी भी सदस्य को कोई भी चोट नहीं आई है, लेकिन कार काफी डैमेट हो गई। कार के आगे का डैशबोर्ड टूट गया और डिग्गी पर भी डैंट आया है, लेकिन ज्योतिका ने बताया कि वह भी ठीक हैं पिता और पति भी सुरक्षित हैं। बता दें कि ज्योतिका हाल ही में थाईलैंड ट्रिप से लौटी हैं। वहीं उनके पिता सेब की खेती करते हैं वह भी सेब बेचकर लौट ही रहे थे इसलिए सभी एक साथ शिमला के लिए रवाना हुए।

पति पत्नी और पंगा में नजर आ रही हैं रुबीना दिलैक

बता दें कि रुबीना के फैन्स यह सब देखकर काफी डर गए। वीडियो देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हम तो डर ही गए। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- शुक्र है कि सब ठीक हैं। आपको बता दें कि इन दिनों रुबीना दिलैक टीवी शो पति पत्नी और पंगा में नजर आ रही हैं। फैन्स को रुबीना और अभिनव की जोड़ी बहुत ही पसंद आ रही है। अभी तक तो कपल में प्यार देखा जा रहा है, लेकिन आगे जैसा शो का नाम है तो पति और पत्नी में पंगा तो होगा ही। शो से जुड़े कई दिलचस्प वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: rubina dilaik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X