रुबीना दिलैक की खूबसूरती को लगी बुरी नजर! बिगड़ गया एक्ट्रेस का पूरा चेहरे, बोलीं- मेरी हालत अब...

Rubina Dilaik Photos: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अपनी खूबसूरती और स्टाइलिश लुक्स को लेकर फैंस के दिलों पर राज करती हैं। रुबिना की खूबसूरती से लोगों की नजरें हटने का नाम नहीं लेती हैं। हालांकि अब जरा रुबीना की खूबसूरती को नजर सी लग गई है। एक्ट्रेस की तबीयत खराब है जिसके कारण उनका चेहरा सूज गया है। उनके खूबसूरत चेहरे का हाल बेहाल हो गया है। अपनी इस हालत की जानकारी रुबीना ने तस्वीरें शेयर कर फैंस को दी है।
रुबीना दिलैक की तबीयत
दरअसल, रुबीना दिलैक की तबीयत बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं। एक तरफ वह बीमार हैं और दूसरी तरफ उन्हें इनफेक्शन भी हो गया है, जिसका असर उनके चेहरे पर साफ देखने को मिल रहा है। रुबीना ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फोटोज शेयर की हैं। तस्वीरों के जरिए एक्ट्रेस ने अपना हाल दिखाया है। रुबीना का चेहरा सूजा हुआ है, खासकर उनके होंठ। रुबीना के लिप्स में काफी सूजन है। इन तस्वीरों को देखकर सेलेब्स और रुबीना के फैंस को उनकी काफी चिंता हो रही है।
एक्ट्रेस ने लिखी ये बात
फोटोज शेयर कर एक्ट्रेस ने बताया है कि उनका चेहरे बत्तख की तरह दिख रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि वह अपना चेहरा देखकर खुद ही हंस रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा, "बुखार, गले में खराश, इंफेक्शन और सूजे हुए होंठ, मैं निश्चित रूप से एक बत्तख की तरह दिख रही हूं (बिना फिलर के) और मैं निराश हूं और खुद को देखकर हंस भी रही हूं।" रुबीना दिलैक को इस हालत में देखकर सेलिब्रिटीज और फैंस काफी चिंतित हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो रुबीना दिलैक को आखिरी बार 'झलक दिखला जा 10' में देखा गया था। वह 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) की विनर भी रह चुकी हैं। एक्ट्रेस ने 'खतरों के खिलाड़ी 12' में भी स्टंट करके सभी को हैरान किया था।


Click it and Unblock the Notifications