..................... Rubina Dilaik shared Video Rubina Dilaik in Village With Family Tv Actress Rubina Dilaik - Hindi Filmibeat

एक्टिंग छोड़कर अब गांव के चूल्हे में खाना बना रही हैं Rubina Dilaik, वीडियो देखकर फैंस ने कही ऐसी बातें

Rubina Dilaik Video: एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो काफी बोल्ड और सादे अंदाज में नजर आ रही हैं। रुबीना दिलैक के इस वीडियो पर लोग अपना प्यार लुटा रहे हैं।

Rubina Dilaik shared Video

Rubina Dilaik Video: टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस की लाइफ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। इन दिनों वो किसी शो में तो नजर नहीं आ रही हैं लेकिन वो अपने फैंस के लिए आए दिन कोई ना कोई पोस्ट करती रहती हैं, जिसे लेकर फैंस में हमेशा उत्सुकता बनी रहती है। रुबीना ने अपने फैंस की धड़कनें बढ़ाने के लिए एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका देसी अंदाज साफ नजर आ रहा है।

रुबीना ने शेयर किया वीडियो
रुबीना दिलैक ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने असली रंग में नजर आ रही हैं। रुबीना ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो अपने गांव वाले घर में नजर आ रही हैं। गांव के चूल्हे पर वो शकरकंदी को पकाती नजर आ रही हैं और फिर उसी शकरकंदी को वो बड़े चाव से खाती नजर आ रही हैं। रुबीना को इस तरह देखकर उनके फैंस भी काफी खुश हो रहे हैं और लोग उनके सादेपन की तारीफ करते नजर आए। एक्ट्रेस का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

रुबीना की बहन की हुई शादी
आपको बता दें, हाल ही में रुबीना दिलैक की बहन ज्योतिका की शादी हुई थी। जिनकी फोटोज एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर डाली थी। ज्योतिका की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हुई थीं। रुबीना दिलैक की छोटी बहन ज्योतिका दिलैक ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रजत शर्मा से शादी कर ली है। अपनी बहन की फोटोज शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- 'और हमारी छोटी सी बच्ची अब शादी शुदा बन गई है। ज्योतिका दिलैक रोहिनी दिलैक।' एक्ट्रेस ने बताया कि 'अभिनव शुक्ला और सार्थक दुल्हन के भाई बनकर आए हैं।' रुबीना ने अपनी बहन की हल्दी में खूब एंजॉय किया। उन्होंने बताया कि उनकी होली हल्दी वाली होली थी।

Read more about: rubina dilaik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X