..................... Rubina Dilaik reveals that she could not participate in Miss India due to her short height and pregnancy - Hindi Filmibeat

छोटी हाइट-प्रेग्नेंसी की वजह से मिस इंडिया में नहीं जा पाई थीं Rubina Dilaik, बोलीं- सपनो को उड़ान दो..

Rubina Dilaik

Rubina Dilaik On Miss India Competition: रुबीना दिलैक टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने लुक्स और अपनी एक्टिंग की वजह से काफी लोकप्रियता हासिल की है। एक वक्त था जब ब्यूटी पेजेंट्स में वह पार्टिसिपेट करना चाहती थी और कम हाइट की वजह से वह नहीं कर पाई। हालांकि बाद में भी उनकी यह ख्वाहिश पूरी नहीं हो पाई।

मिसेज इंडिया 2024 में रुबीना दिलैक जज के तौर पर पहुंची थी और यहां पर उन्होंने इस बात का खुलासा भी किया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि एक वक्त था जब वह ब्यूटी पेजेंट्स में हिस्सा लेना चाहती थी। लेकिन आज वह इस कंपटीशन में जज बन कर आई है।

रुबीना दिलैक का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस दौरान वह बताती हुई नजर आती है कि "मैं अपना एक छोटा सा सीक्रेट आपके साथ में शेयर करना चाहती हूं। मैं मिस इंडिया में हिस्सा लेना चाहती थी और 2 इंच हाइट कम की वजह से मैं क्राइटेरिया पूरा नहीं कर पाई।"

अभिनेत्री ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मुझे बाद में मिस वर्ल्ड में हिस्सा लेना था और तब प्रियंका चोपड़ा ने हाइट वाला बैरियर क्रॉस कर दिया। वहीं से यह बैरियर टूट चुका था। लेकिन जब मैं मिस वर्ल्ड में हिस्सा लेना चाहती थी तो मेरा सीरियल छोटी बहू ऑन एयर हो गया था और मैं इसी के चलते कर नहीं पाई।"

रुबीना बताती है कि "बाद में मुझे मिसेज इंडिया में भाग लेना था और मेरी जिंदगी का यह सबसे मुश्किल वक्त चल रहा था। तब भी मैं यह कर नहीं पाई। तब मैं प्रेग्नेंट हो गई और कभी भी सपने देखना मत छोड़ो और हमेशा खुद पर विश्वास रखो। ऐसा इसीलिए क्योंकि भगवान के प्लांस आपके लिए बहुत बड़े होते हैं। सपनों को हमेशा उड़ान दो और डोर उसके हाथ में है उसको संभालते दो।"

Read more about: rubina dilaik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X