सलमान के बाद Bigg Boss पर भड़की रुबीना दिलैक, लगाया टीआरपी के लिए फेवरेटिज्म का आरोप
बिग बॅास 14 शो में रुबीना दिलैक अपने बेबाक बयान को लेकर छाई हुई हैं। रुबीना दिलैक लगातार शो पर कोई ना कोई आरोप लगा रही हैं। इससे पहले उन्होंने सलमान खान को लेकर कहा था कि उन्होंने उनके पति अभिनव शुक्ला को सामान कह कर बुलाया। इसे लेकर रुबीना दिलैक ने शो छोड़ने की धमकी भी दी थी।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के 'गोगी' पर झुंड ने किया तीसरी बार हमला, बोला- मैं तुझे मार डालूंगा
उन्होंने ये भी कहा था कि नेशनल टीवी पर अभिनव शुक्ला का अपमान किया गया। हालांकि सलमान खान ने वीकेंड के वार पर साफ किया कि उनका नाम गेम में किसी भी तरह घसीटा नहीं जाए।

गुरुवार के एपिसोड के दौरान रुबीना दिलैक ने टास्क में एजाज खान के कैप्टन बनने पर बिग बॅास पर टीआरपी के लिए दूसरी टीम का साथ देने का गंभीर आरोप लगाया।


Click it and Unblock the Notifications