Rubina Dilaik Photos : क्या मां बनने वाली हैं रुबीना दिलैक? इस फोटो को देख मिलेगा बड़ा सबूत

Rubina Dilaik:झलक दिखला जा 10 के खत्म होने के बाद रुबीना दिलैक की चर्चा उनके मां बनने को लेकर हो रही है। रुबीना दिलैक को लेकर हाल ही में यह खबर सामने आयी कि वह प्रेग्नेंट हैं। कुछ दिन पहले रुबीना दिलैक और उनके पति अभिनव शुक्ला को एक साथ मैटरनिटी अस्पताल के बाहर देखा गया। दोनों का यह वीडियो देखने के बाद फैंस इस बात का अंदाजा लगाते हुए सवाल पूछना शुरू कर दिया कि क्या रुबीना मां बनने वाली हैं। हालांकि रुबीना और अभिनव दोनों ने ही इस मामले को लेकर चुप्पी साध ली।
लेकिन इस बीच रुबीना ने अपना लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है। जहां वह सेक्सी फिगर को फ्लॉन्ट करते हुए प्रेग्नेंट नहीं होने का जवाब दे रही हैं। अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच रुबीना दिलैक ने लेटेस्ट फोटोशूट कराया है। इन सारी फोटोज को रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अपने इस लेटेस्ट फोटोशूट में रुबीना दिलैक साड़ी के साथ अपना देसी लुक दिखा रही हैं। एक्ट्रेस ने यहां पर ब्रॉन्ज रंग का सीक्वेंस वर्क वाली डिजाइनर साड़ी पहन रखी है।
जो कि उनपर काफी स्टाइलिश दिखाई पड़ रही है। साड़ी के साथ रुबीना ने डीप नेक ब्लाउज से लेकर साड़ी के पल्लू तक हर एक चीज को अलग अंदाज देते हुए खूबसूरती से चार चांद लगा दिए हैं। ज्वेलरी की बात की जाए तो रुबीना दिलैक ने अपने बालों को खुला रखते हुए चोकर नेकलेस और बटरफ्लाई रिंग पहन रखा है।
बालों को खुला छोड़ते हुए सटल मेकअप रखा हुआ है। एक्ट्रेस ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा है कि रिंग कपड़े पहने के लिए जिंदगी बहुत छोटी है। बता दें कि रुबीना दिलैक का नाम सामने आते ही टीवी की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस का खिताब उन्हें दे दिया जाता है।
बॅास लेडी होने के साथ रुबीना ने बिग बॅास में अपनी खूबसूरती से भी चार चांद लगा दिए थे। रुबीना अपने इंस्टाग्राम पर कई सारी फोटोज शेयर करती रहती हैं। रुबीना के निजी फोटोग्राफर कई दफा उनके पति अभिनव शुक्ला बन जाते हैं। दोनों की जोड़ी बिग बॅास के बाद सुपरहिट हो गई है। झलक के दौरान भी रुबीना का सपोर्ट अभिनव ने खुले तौर पर किया।


Click it and Unblock the Notifications











