इस एक्ट्रेस को स्कूल में बुलाते थे हिटलर, प्रपोज करने पर लड़के को जड़ दिया था थप्पड़

Rubina Dilaik School Days: रुबीना दिलैक टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि आज के वक्त में वह खुद का पॉडकास्ट चला रही है। रुबीना दिलैक दो बच्चों की मां बन चुकी है और इतना ही नहीं आपको बता दें कि इसके बावजूद भी उनकी खूबसूरती में कोई कमी देखने को नहीं मिली है। अक्सर वह किसी न किसी बयान के चलते चर्चा में आ जाती हैं।
अब इसी बीच रुबीना दिलैक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और यह वीडियो तब का है जब वह भारती सिंह के पॉडकास्ट पर पहुंची थी। यहां पर रुबीना दिलैक ने खुलासा किया था कि स्कूल के वक्त में उनको सभी लोग हिटलर बुलाया करते थे।
रुबीना दिलैक ने इस वीडियो में बात करते दौरान बताया कि "मेरे स्कूल में मैं जब हेड गर्ल रही तो सब लोग मुझे हिटलर बुलाते थे। सब बोलते थे कि हिटलर आया, हिटलर आया। लेकिन मैं फालतू की बातें सुनने वाली लड़की नहीं हूं। इसीलिए और सब लोग मुझसे दूर रहना पसंद करते थे।"
रुबीना दिलैक ने आगे बात करते हुए इस वीडियो में बताया कि "मैंने तो एक लड़के को थप्पड़ भी मार दिया था। वो आया था मेरे पास में कप-कंपाते हुए कि आई लाइक यू। तो मैंने उसको थप्पड़ मार दिया था।" अब लगातार रुबीना दिलैक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और काफी लोग उन्हें सच में हिटलर भी बता रहे हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रुबीना दिलैक ने अपने करियर में काफी बेहतरीन सीरियल्स में काम किया है। छोटी बहू सीरियल से उनका घर-घर में एक खास पहचान मिली थी। उनका निजी जीवन भी काफी चर्चा में रहा और उन्होंने टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला के साथ में साल 2018 में शादी की। अब उनके दो जुड़वा बच्चे भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications