सी-सेक्शन के 11वें दिन काम पर लौट गईं थी Rubina Dilaik, बोलीं- डिलीवरी से पहले भी...

Rubina Dilaik Started Work After 10 Days Of C Section Delivery

Rubina Dilaik Started Work After 10 Days Of C Section Delivery: रुबीना दिलैक टेलीविजन की एक मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि अभी के वक्त में वह एक्टिंग नहीं बल्कि अपने पॉडकास्ट में बिजी हैं। लेकिन कुछ वक्त पहले रुबीना दिलैक की दो बेटियां हुई थी। बहुत कम लोग जानते हैं की एक्ट्रेस की सिजेरियन डिलीवरी हुई और इसके बावजूद भी उन्होंने 11वें दिन काम करना शुरू कर दिया।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक बार रुबीना दिलैक टीवी एक्टर पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट पर पहुंची थी। यहां पर पारस छाबड़ा ने उनसे उनकी बच्चियों के स्कूल को लेकर सवाल किया था तो रुबीना दिलैक ने इस पर जवाब देते हुए कहा था कि मेरी बेटियां अभी सिर्फ 1 साल की हुई है। तो स्कूल की बात करना ही बेकार है।

पारस छाबड़ा यह बात जानकर हैरान हो जाते हैं और रुबीना से कहते हैं कि तुमने एक साल में इतना कुछ कर लिया। बच्चे भी कर लिए और पॉडकास्ट के दो-तीन सीजन भी निकाल दिए। इस पर रुबीना ने खुलासा किया कि "मेरी सिजेरियन डिलीवरी हुई थी और इसके 11वें दिन मैं बिस्तर से उठ गई थी और काम करना शुरू कर दिया था।"

रुबीना ने बताया कि "मेरी डॉक्टर ने मुझे कहा था कि तुम्हें 10 दिन से ज्यादा बेड पर या घर पर नहीं रहना है। तुम्हें जो करना है वह करो और बाहर जाओ काम करो। साथ ही जब मैं डिलीवरी के लिए गई थी उस दिन शाम के 6 बजे तक भी मैं शूटिंग कर रही थी। 8 बजे फिर मैं और अस्पताल पहुंची।"

More from Filmibeat

Read more about: rubina dilaik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X