दिखावे की दोस्ती पर Rubina Dilaik ने कह डाली ये बात, बोलीं- सिर्फ घूमने और पार्टी करने तक...

Rubina Dilaik Pregnancy Struggle: छोटी बहू शो से घर-घर में लोकप्रियता हासिल करने वाले रुबीना दिलैक आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। लेकिन आपको बता दें कि अभिनेत्री अपनी एक्टिंग और बेबाक अंदाज के लिए भी काफी पसंद की जाती हैं। उन्होंने बिग बॉस 14 का खिताब भी अपने नाम किया और 2023 में वह जुड़वा बेटियों की मां भी बनी।

Rubina Dilaik Pregnancy

लेकिन हाल ही में रुबीना दिलैक ने अपने पॉडकास्ट में दोस्ती और रिश्तेदारी को लेकर खुलकर बात की है। दरअसल रुबीना दिलाइक्कू पॉडकास्ट में हाल ही में जन्नत जुबेर पहुंची थी। इसी दौरान रुबीना और जन्नत को समय के साथ जिंदगी में आए हुए बदलावों पर भी बात करते हुए देखा गया। तब रुबीना अपनी प्रेगनेंसी के दोनों को याद करती हैं।

रुबीना दिलैक ने प्रेगनेंसी में झेली दिक्कतें

रुबीना दिलैक जन्नत जुबेर से कहती है कि "जब मैं प्रेग्नेंट थी तो तुम मुझसे मिलने भी आई थी। जब मेरी बेटियां हुई थी तब भी तुम मुझसे मिलने आई थी। जन्नत, मैं सच बताऊं तो वह प्रेगनेंसी मेरे लिए एक जिंदगी बदलने वाला अनुभव था। मैंने उन सभी लोगों से दूरी बना ली है जो खुद को मेरा दोस्त कहा करते थे। वह पार्टियों में, अच्छे दिनों में और शायद दुख भरे दिनों में भी मेरे साथ में थे। लेकिन बुरे दिनों में कभी उन्होंने मेरा साथ नहीं दिया। जब मैं प्रेग्नेंट थी तब वह मेरे साथ में नहीं थे। मैंने बिना किसी को सफाई दिए उनको अपनी जिंदगी से ही निकाल दिया है क्योंकि मुझे ऐसा लगता है कि दोस्ती ऐसी ही होनी चाहिए।"

रुबीना दिलैक ने जन्नत जुबेर से यह भी कहा कि "तुमने दोस्ती की जो परिभाषा मेरे सामने रखी है वह मेरे लिए बहुत बड़ी सीख है। मैं इसको हल्के में नहीं लेती हूं।" जानकारी के लिए आपको बता दें कि रुबीना दिलैक ने 2018 में एक्टर अभिनव शुक्ला के साथ में शादी की थी।

रुबीना दिलैक आगे यह भी कहती है कि "आज के समय में दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जिसको शब्दों की जरूरत नहीं होती है। ऐसा जरूरी नहीं होता है कि हम यही कहें कि आज हम दोस्तों के साथ में ट्रिप पर जाएंगे या फिर आज हम साथ में अच्छा वक्त बिताएंगे या हम आज पार्टी करने जाएंगे। तुमने दोस्ती की जो परिभाषा मेरे सामने रखी है वह मेरे लिए बहुत ज्यादा मायने रखती है।"

Read more about: rubina dilaik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X