रुबीना दिलैक ने स्विमिंग पूल में करवाया फोटोशूट, मोनोकनी में दिए बोल्ड पोज- VIDEO
टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने लेटेस्ट बिकिनी वीडियो शेयर की है। रुबीना दिलैक ने बोल्ड पूल वीडियो फैंस के साथ साझा की है जिसे सोशल मीडिया पर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। रुबीना दिलैक के एक्सप्रेशंस भी देखने लायक है। उन्होंने इस वीडियो में स्विमसूट कैरी किया है।
रुबीना दिलैक मोनोकनी पूल में फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। उनका ये हॉट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अक्सर रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड और हॉट फोटो वीडियो के चलते हैडलाइन्स में छाई रहती हैं।

रुबीना दिलैक की इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करके उर्वशी रौतेला से तुलना की।वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, हाय मैं मरजावां। हजारों यूजर्स ने कमेंट्स करके ऐसी तारीफ भी की है। इस वीडियो को 3 लाख से ज्यादा यूजर्स ने लाइक कर डाला है।

ऐसे मिला फेम
रुबीना दिलैक टीवी इंडस्ट्री का लोकप्रिय चेहरा है। जिन्हें लोगों का खूब प्यार मिला है और अभी भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। जी टीवी के सीरियल छोटी बहू से उन्हें खूब फेम मिला। ये सीरियल नंबर वन साबित हुआ और रुबीना नंबर वन टीवी एक्ट्रेस बन गईं।

किन्नर का रोल निभाया
रुबीना दिलैक उन चुनिंदा एक्ट्रेस में से हैं जिन्होंने छोटे पर्दे पर किन्नर का रोल अदा किया। कलर्स चैनल के सीरियल शक्ति अस्तित्व के एहसास की में रुबीना ने लीड रोल प्ले किया। इस शो में उनकी एक्टिंग की भी खूब तारीफ हुई।

बिग बॉस की विनर
शक्ति सीरियल को छोड़ सलमान खान के शो बिग बॉस 14 में रुबीना ने हिस्सा लिया। इस शो में खुलकर अपने प्लॉन्ट्स रखती और सही गलत के लिए हमेशा स्टैंड लेती रुबीना नजर आतीं। फैंस को रुबीना का ये अंदाज पसंद आया और वह बिग बॉस की विनर साबित हुईं।

पहाड़न हैं रुबीना दिलैक
रुबीना दिलैक हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं जिनका जन्म 26 अगस्त 1987 को हुआ। शिमला के स्कूल और कॉलेज से पढ़ाई पूरी की। उनके पिता एक राइटर हैं जिन्होंने कई हिंदी किताबे लिखी हैं। आज भी रुबीना का पहाड़ों के प्रति प्यार देखने को मिलता है।

एक्टर से की शादी
साल 2018 में धूम धाम से रुबीना दिलैक ने एक्टर अभिनव शुक्ला से शादी की। दोनों की जोड़ी खूब पसंद की जाती है। रुबीना और अभिनव साथ में ही बिग बॉस पहुंची थी।

फैन फॉलोइंग
रुबीना दिलैक की जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। उनके ढेर सारे फैंस हैं जो उनकी खूब फोटो वीडियो पसंद करते हैं। लाखों लोग उन्हें प्यार करते हैं और सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications