पेट में थे जुड़वां बच्चे और हो गया भयंकर एक्सीडेंट, तड़पते हुए रुबीना दिलैक ने कहा...

Rubina Dilaik Car Accident- रुबीना दिलैक जो कि टीवी का एक बहुत बड़ा नाम है, इस वक्त अपनी प्रेगनेंसी को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। इस वक्त उनको लेकर एक खबर सामने आई है कि वो एक नहीं बल्कि जुड़वां बच्चों को जन्म देंगी।
इस खबर के बाद उनके पति अभिनव शुक्ला काफी शॉक्ड हुए हैं। लेकिन रुबीना को लेकर अब एक खुलासा और हुआ है और पता चला है कि जब वो 3 महीने की प्रेगनेंट थीं तब उनका एक जबरदस्त कार एक्सीडेंट हुआ था।
अपने नए व्लॉग में, रुबीना दिलैक ने खुलासा किया कि जब वह और अभिनव एक्सीडेंट का शिकार हुए तो कैसे और क्या हुआ। उन्होंने बताया कि कैसे वे जुड़वा बच्चों से गर्भवती थीं और तीन महीने पूरे होने के बाद उनके स्कैन के लिए गई थीं।
अपने स्कैन के बारे में अपनी खुशी साझा करते हुए, रूबीना ने कहा, "तीन महीने के बाद, जब आप पहली बार स्कैन देखते हैं, जहां आप देखते हैं कि आपका बच्चा बढ़ रहा है, छोटे-छोटे अंग विकसित हो गए हैं, और आप इस तरह से खुश हो जाते हैं जैसे 'वाह, आपके पास दो इंसान बढ़ रहे हैं' अंदर।"
रुबीना ने बताया कि उस एक्सीडेंट को याद करते सहम जाती हैं। इस वक्त उनके फैंस प्रार्थना कर रहे हैं कि वो सुरक्षित मां बन जाएं। हालांकि एक्सीडेंट की बात सुनकर उनके फैंस काफी शॉक्ड हैं और कई तरह की बातें कर रहे हैं।
रुबीना और अभिनव ने 16 सितंबर 2023 को आखिरकार अपनी पहली प्रेग्नेंसी की पुष्टि की थी। अपने इंस्टा हैंडल से एक जॉइंट पोस्ट शेयर करते हुए कपल ने कुछ फोटोज साझा की थीं, जिनमें वे किसी क्रूज पर नजर आ रहे थे। रुबीना ऑल ब्लैक आउटफिट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, अभिनव शुक्ला भी उनके साथ मुस्कुराते हुए पोज दे रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications