..................... Rubina Dilaik Gives Birth To Cutesy Twin Baby Girls, Her Trainer Confirms The News, Edits Post Later - Hindi Filmibeat

रुबीना दिलैक ने दिया दो बेटियों को जन्म? एक्ट्रेस की ट्रेनर ने खुशखबरी साझा करके डिलीट की पोस्ट

Rubina Dilaik

Rubina Dilaik: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों अपनी प्रेग्रेंसी को लेकर लगातार खबरों में हैं। हाल ही में रुबीना की ट्रेनर ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करके बताया कि एक्ट्रेस ने दो बेटियों को जन्म दिया है। फिर बाद में ट्रेनर ने पोस्ट डिलीट कर दी। फिलहाल रुबीना की डिलीवरी को लेकर कॉफी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

रुबीना दिलैक ने दिया बेटियों को जन्म-

टेलीविजन की जानी मानी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक शादी के पांच साल बाद मां बनने वाली है। ऐसे में रुबीना अपनी प्रेग्रेंसी को एंजॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन एक्ट्रेस अपनी प्रेग्रेंसी को लेकर कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं।

अब हाल ही में रुबीना दिलैक की ट्रेनर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करके बताया कि एक्ट्रेस ने दो बेटियों को जन्म दिया है। पर कुछ देर बाद ही उनके ट्रेनर ने उस पोस्ट को डिलीट कर दिया है। ऐसे में फैंस को अब रुबीना दिलैक की तरफ से प्रॉपर कन्फर्मेशन का इंतजार है।

सोशल मीडिया पर रुबीना की डिलीवरी को लेकर फैंस इंतजार कर रहे हैं कि रुबीना के पति अभिनव शुक्ला कुछ ऑफिशियल कन्फर्मेंशन दे। हो सकता है कि कपल अभी कुछ भी सोशल मीडिया पर बच्चों को लेकर ना बताना चाहते हो इसीलिए प्राइवेसी रख रहे हैं।

रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला का रिश्ता-

रुबीना और अभिनव टीवी के जाने माने कपल हैं। दोनों को फैंस काफी पसंद करते हैं। कई साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद रुबीना दिलैक ने अभिनव शुक्ला से जून 2018 में शादी की थी। दोनों की शादी की कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई थी।

कपल तब सबसे ज्यादा सुर्खियों में आया जब दोनों ने रियलिटी शो बिग बॉस में हिस्सा लिया। बिग बॉस में रुबीना दिलैक ने शानदार खेल दिखाया था और विनर रही थीं। शो के बाद रुबीना फैंस के फेवरेट बन गई और उसके बाद सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की फैन फ्लॉइंग भी बढ़ी।

Read more about: rubina dilaik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X